2005 के बाद नियुक्त मनपा कर्मचारियों को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या किट का वितरण।।

Distribution of Permanent Retirement Account Number Kit to municipal employees appointed after 2005.

2005 के बाद नियुक्त मनपा कर्मचारियों को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या किट का वितरण।।

भिवंडी पालिका कार्ड बनाने वाली राज्य की पहली महानगर पालिका -आयुक्त अजय वैद्य ।

मुस्तकीम खान

केंद्र और राज्य सरकारों के निर्देशों के अनुसार संशोधित राष्ट्रीय पेंशन योजनानुसार नवंबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (प्राण) कार्ड प्राप्त करना आवश्यक है। भिवंडी महानगर पालिका आयुक्त और प्रशासक अजय वैद्य ने कहा प्राण कार्ड के अनेक आर्थिक फायदे है। जिसको सभी कर्मचारियों को लेना चाहिए। भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका इस तरह की पहल शुरू करने वाली राज्य की पहली महानगर पालिका है।।मनपा की तीसरी मंजिल पर स्थित सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विठ्ठल डाके, सामान्य प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव,जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले, भविष्य निधि विभाग प्रमुख प्रकाश राठौड़, भविष्य निधि विभाग के अधीक्षक अनिल राठौड़ तथा भारी संख्या में अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।        

Read More मुंब्रा : सेंधमारी कर 2.18 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका जन संपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महाराष्ट्र सरकार और केंद्र सरकार की राष्ट्रीय सेवानिवृत्ति योजना के तहत 1 नवंबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में शामिल होने वाले प्रत्येक कर्मचारी को एनपीएस में शामिल करने के लिए स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (प्राण) किट तैयार की गई है। इस प्राण कार्ड कीट का वितरण प्रशासक और आयुक्त अजय वैद्य के शुभ हाथों से किया गया।‌ यह प्राण कार्ड केंद्र और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। लगभग उन्नीस सौ कर्मचारी ऐसे हैं जो एक नवंबर 2005 के बाद पालिका के सेवा में भर्ती हुए।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

ऐसे सभी कर्मचारियों का स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (प्राण) कार्ड स्थायी रूप से जारी किये जाएगें। ऑनलाइन पंजीकरण और सेवानिवृत्ति खाता संख्या यानी प्राण कार्ड प्राप्त करने के लिए पासवर्ड लेने जैसे अन्य प्रशासनिक मामले को पूरा कर लिया गया है। इस प्राण कार्ड का वित्तीय लाभ उन सभी कर्मचारियों को उपलब्ध होगा जो 2005 के बाद सरकारी सेवा शामिल अथवा पेंशन धारक में है। 2005 के बाद सरकारी सेवा में आये सभी कर्मचारियों को इस प्राण कार्ड निकाल लेने की आवश्यकता है।

Read More मुंबई : झुग्गी पुनर्वास; 1971 के अधिनियम के तीन प्रमुख प्रावधानों में संशोधन 

पालिका आयुक्त एवं प्रशासक अजय वैद्य ने बताया कि भिवंडी महानगर पालिका केंद्र और राज्य सरकार में राष्ट्रीय पेंशन योजना लागू करने वाला महाराष्ट्र का पहली महानगर पालिका है। इस योजना को लागू करने वाले पालिका आयुक्त अजय वैद्य को भविष्य निधि विभाग प्रमुख प्रकाश राठौड़, भविष्य निधि विभाग के अधीक्षक अनिल राठौड़ ने बधाई दी है।

Read More मुंबई : बांद्रा वर्ली सी लिंक पर डिवाइडर से टकराने के बाद व्यक्ति के खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने का मामला दर्ज

Tags: