भिवंडी शहर पुलिस ने किया नशीली कप सिरप सहित दो को गिरफ्तार
Bhiwandi city police arrested two with intoxicating cup syrup
भिवंडी शहर पुलिस ने किया नशीली कप सिरप सहित दो को गिरफ्तार । कारवाई में 30 हजार 225 रूपये कीमत की 155 बोतलें जप्त ।
मुस्तकीम खान संवाददाता भिवंडी।
भिवंडी ।। भिवंडी के शहर पुलिस ने नशे के लिए विक्री करने वालों कप सिरप के अवैध धंधे का पर्दाफाश करते हुए नशे का कप सिरप बेचने वाले 2 आरोपियों को कोटरगेट इलाके के नदीम पहेलवान बिल्डिंग के पास से गिरफ्तार किया है । जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली कप सिरप की बोतलें भी बरामद की है।
भिवंडी शहर पुलिस के मुताबिक़ शहर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत कोटरगेट इलाक़े के नदीम पहेलवान बिल्डिंग के पीछे कुछ लोगों द्वारा नशीली प्रदार्थ बिक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी । जिसके बाद शहर पुलिस स्टेशन के वरिष्ट पुलिस निरीक्षक चेतन काकडे के मार्गदर्शन में पुलिस की टीम ने नदीम पहेलवान बिल्डिंग के पीछे जाल बिछा कर वहीं पास ही एक झोपड़ी से कप सिरप की बिक्री करने वाले दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान पुलिस ने तबरेज अब्दुल रहमान मोमिन 41और आवेश अब्दुल रहमान मोमिन के तौर पर की है। गिरफ्तार दोनो आरोपीयों के पास से पुलिस ने 30 हजार 225 रूपये मूल्य की कोडीन फॉस्फेट नामक कप सिरप की 155 बोतलें भी बरामद की है। शहर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी बिना किसी परवानगी के अवैध रूप से युवकों को नशे के लिए कप सिरप की विक्री करने हेतु अधिक मात्रा में नशीली कप सिरप की बोतलें इकट्ठा की थी । पुलीस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 273, 276, 34 व औषधे व सौंदर्य प्रसाधने अधिनियम की विभिन्न विधाओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक कोलते कर रहे है।


