रईस हाई स्कूल के छात्रों में पुस्तक वाचन को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास

Commendable effort to promote book reading among Rais High School students

रईस हाई स्कूल के छात्रों में पुस्तक वाचन को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास

मुस्तकीम खान संवाददाता भिवंडी।  

 भिवंडी ।। शिक्षा और पुस्तक प्रेमियों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि रईस हाई स्कूल के प्रधानाचार्य जिया-उर-रहमान  अंसारी ने गत कई वर्षों से छात्रों में पुस्तक वाचन के प्रति रूचि और जिज्ञासा को बढ़ावा देने  हेतु अपने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए एक अनोखा प्रोग्राम शुरू किया है जिसका शीर्षक है 'पुस्तकालय बुलाता है चले आओ मेरे प्यारो' नामक श्रृंखला शुरू की गई है जिसके तहत छात्रों को पुस्तकालय की सैर कराई जाती है।बता दें कि रईस हाई स्कूल की पुस्तकालय में विज्ञान,वाणिज्य,कला,साहित्य एवं रोचक कहानियों आदि की पुस्तकों का एक बड़ा संग्रह विद्यमान है।

Read More मुंबई : तहव्वुर राणा को फांसी दे दिया जाएगा तब खुशी मनाएंगे, पटाखे फोड़ेंगे - छोटू चाय वाला

विद्यालय परिवार ने इस खजाने को छात्रों तक पहुंचाने का फैसला किया है। इस उद्देश्य के तहत प्रतिदिन क्रमशः पांचवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों को उनके शिक्षक के साथ पुस्तकालय के भ्रमण पर ले जाया जाता है।पुस्तकालय के संयोजक सलीम अख्तर अंसारी और आने वाली क्लास के क्लास टीचर विद्यार्थियों को पुस्तक के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताते हैं और बाद में उन्हें पुस्तकालय में रखी हुई पुस्तको का अवलोकन कराते हुए किताबों की विशेषता बताते हैं।छात्रों में पुस्तकालय भ्रमण के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं।

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

बार बार पुस्तकालय का भ्रमण करने और नई नई पुस्तकों का अवलोकन करने से छात्रों में पुस्तक वाचन के प्रति रुचि विकसित हो रही है।परिणामतः विद्यार्थी स्वतः भी पुस्तकालय में जाते हैं और अपनी मन पसंद किताबों का उपयोग करने के लिए समय निकाल रहे हैं। विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने की यह कोशिश अमूल्य है, जिसके लिए विद्यालय परिवार और शिक्षकों की प्रशंसा की जानी चाहिए।आशा है कि इस बहुमूल्य पहल की न केवल सराहना की जाएगी,बल्कि दूसरे संस्थानों में भी इस श्रृंखला को प्रचलित करने की कोशिश की जायेगी।

Read More मुंबई : स्टूडेंट्स के व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजे गए इमोजी को लेकर हुए विवाद; 16 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज

Tags: