कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 पूर्व नगर सेवक थामेंगे शिंदे गुट का हाथ

Big blow to Congress, 5 former corporators will join hand of Shinde group

कांग्रेस को बड़ा झटका, 5 पूर्व नगर सेवक थामेंगे शिंदे गुट का हाथ

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पहले शिवसेना (Shiv Sena), एनसीपी (NCP) के बाद अब कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है. सूत्रों के मुताबिक, बृहन्मुंबई नगर पालिका (BMC) के चुनाव (Election) से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी से बीएमसी के 5 पूर्व नगर सेवक (former municipal corporator) शिवसेना में शामिल होंगे.

इन सभी का शनिवार (26 अगस्त) शाम ठाणे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) की मौजूदगी में शामिल होने का कार्यक्रम है. बताया जा रहा है कि पांचो पूर्व नगर सेवक मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ (Varsha Gaikwad) के कामकाज से खुश नहीं हैं. कांग्रेस छोड़ने वाले 5 में से 3 नगर सेवक धारावी से हैं, जो वर्षा गायकवाड़ का विधानसभा क्षेत्र है.

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

शिंदे गुट में शामिल होने वाले कांग्रेस नगर सेवकों के नाम

Read More मुंबई मालाबार हिल में सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध लागू; 

  1. पुष्पा कोली- सायन
  2. वाजीत कुरेशी- चांदिवली
  3. भास्कर शेट्टी- धारावी
  4. बब्बू खान- धारावी
  5. गंगा कुणाल माने- धारावी

महाराष्ट्र में सभी की निगाहें बीएमसी चुनाव पर टिकी हैं, जो लगभग एक साल से अपना मेयर चुने जाने का इंतजार कर रही हैं. कोविड लहर के चलते सरकार ने बीएमसी चुनाव को आगे बढ़ा दिया था. नगर सेवकों का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था और बीएमसी को नगर निगम आयुक्त आईएस चहल द्वारा चलाया जा रहा है, जो इसके प्रशासक भी हैं. बीएमसी के साथ-साथ 24 नगर निगमों, 25 जिला परिषदों और 207 नगर पालिकाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है और इनके चुनाव भी अब तक नहीं हुए हैं.

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

Tags: