राखी सावंत ने माहिम दरगाह पर चढ़ाई चादर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं- 'मुझे शांति चाहिए'
Rakhi Sawant offered chadar at Mahim Dargah, said in press conference- 'I want peace'
मुंबई : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी की वजह से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनके एक्स पति आदिल खान दुर्रानी जेल से छूट गए हैं और इसके बाद से राखी की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। जेल से बाहर आते ही आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब उनकी बेस्टफ्रेंड ने भी एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अब राखी इन सबसे परेशान होकर शांति के लिए माहिम दरगाह पहुंची।
राखी सावंत पर लग रहे तमाम आरोपों के बीद वह गुरूवार को माहिम दरगाह पहुंची और उन्होंने चादर चढ़ाई। माहिम दरगाह ट्रस्ट के ट्रस्टी और मुस्लिम समाज के जाने माने लोगों ने उनका स्वागत किया उनके लिए दरगाह ट्रस्ट ऑफिस में दावत भी रखी गई और इसके बाद उन्होंने वही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रस्ट संचालित हॉल में की और आदिल खान दुर्रानी, शर्लिन चोपड़ा समेत अपनी बेस्टफ्रेंड को झूठा बताया। रखी ने कहा में अपनी शांति के लिए मैं चादर चढ़ाने आई हूं। मैं विश्वास करती हूं कि अल्लाह मेरी दुआ कबूल करेंगे।' इस दौरान राखी पूरा इस्लामिक गेटअप में नजर आईं। उन्होंने सर पर दुपट्टा और नीले रंग का सूट पहना हुआ था।


