शिंदे सरकार ने मुंबई के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कोंकण के लिए फ्री एसटी बसें चलाने का निर्णय लिया

Shinde government decided to run free ST buses from all assembly constituencies of Mumbai to Konkan

शिंदे सरकार ने मुंबई के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कोंकण के लिए फ्री एसटी बसें चलाने का निर्णय लिया

मुंबई : कोंकण के गणेशोत्सव की लोकप्रियता के मद्देनजर राज्य की शिंदे सरकार मुंबई के सभी विधानसभा क्षेत्रों से कोंकण के लिए फ्री एसटी बसें चलाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई एक मीटिंग में यह निर्णय लिया गया।

निर्णय के तहत कोल्हापुर से गुजरने वाले वाले वाहनों को टोल में छूट भी गई है। जानकारी के अनुसार मुंबई-गोवा राजमार्ग को यातायात की भीड़ f बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

Read More महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम आंतरिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण - देवेंद्र फडणवीस

गौरतलब हो कि मुंबई में बसे कोंकण निवासी गणेशोत्सव के दौरान भारी संख्या में अपने गृह क्षेत्र को जाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन लोगों को कोंकण क्षेत्र में पहुंचने के लिए यातायात संबंधी कई परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है। लोग कई महीने पहले से ही वहां पहुंचने की व्यवस्थाओं में जुट जाते हैं। लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए राज्य की शिंदे सरकार ने मुंबई के हर विधानसभा क्षेत्र 12 से 18 की संख्या में मुफ्त की एसी बसें उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।

Read More मुंबई: वक्फ (संशोधन) विधेयक असंवैधानिक और धार्मिक मामलों के प्रबंधन की समानता और स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन - वारिस पठान

Tags: