महाराष्ट्र के बीड में रैली करने आ रहे शरद पवार से पोस्टरों में किया गया अजीत पवार को 'आशीष'

Ajit Pawar was 'blessed' in posters from Sharad Pawar coming to rally in Beed, Maharashtra

महाराष्ट्र के बीड में रैली करने आ रहे शरद पवार से पोस्टरों में किया गया अजीत पवार को 'आशीष'

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया शरद पवार की महाराष्ट्र के बीड में गुरुवार को होने जा रही रैली से पहले पार्टी के बागी अजीत पवार गुट ने शरद पवार का स्वागत करते हुए बैनर लगाए हैं, जिनमें शरद से राजनीतिक रूप से अलग हुए भतीजे को 'आशीर्वाद' देने का अनुरोध भी किया गया है. 

Read More मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 

शरद पवार की परली में होने वाली रैली से कुछ ही घंटे पहले समूचे बीड में दोनों पवार की तस्वीरों वाले NCP के बैनर लगाए गए हैं. पुणे में व्यवसायी अतुल चोराड़िया के आवास पर 12 अगस्त को दोनों पवार - शरद व अजीत पवार - के बीच हुई 'गुप्त मुलाकात' क लेकर महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों - कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) तथा NCP (शरद पवार गुट) - के बीच जारी ज़ुबानी जंग की पृष्ठभूमि में ये पोस्टर जारी किए गए हैं.

Read More पुणे : अंधेकर गैंग हमले की साजिश, पुणे पुलिस की कार्रवाई में दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा था कि उनकी पार्टी के नेता अखिल भारतीय स्तर पर बनाए गए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. की इस महीने के अंत में मुंबई में होने जा रही बैठक में इस पर विचार-विमर्श करेंगे. कांग्रेस ने NCP संस्थापक और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात को 'चिंता का विषय' भी करार दिया था. 

Read More FCRA संशोधन बिल पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- विदेशी फंड का इस्तेमाल ‘राष्ट्रविरोधी गतिविधियों’ में हो रहा

उधर, दबाव डाले जाने पर अजीत पवार ने कहा कि उनके चाचा के साथ हुई बैठक में 'कुछ भी असामान्य नहीं' हुआ. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, अजीत पवार ने कहा, "पवार साहब (शरद पवार) पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं... परिवार के सदस्यों के बीच हुई बैठक को मीडिया तरह-तरह का प्रचार दे रहा है, जिससे भ्रम पैदा हो रहा है... यह सोचने का कोई कारण नहीं कि बैठक में कुछ भी असामान्य हुआ..."

Read More लालबाग गणेश गली के ‘मुंबईचा राजा’ की झांकी में दिखेगी महाराष्ट्र की संत परंपरा, ‘वैष्णवांची वारी’ होगी थीम

शरद पवार ने अपने भतीजे के साथ मुलाकात को लेकर MVA गठबंधन के भीतर किसी भी भ्रम की धारणा को सोमवार को खारिज कर दिया था.

 अब गुरुवार को बीड में होने वाली शरद पवार की रैली बागी NCP नेता धनंजय मुंडे के गृह क्षेत्र में है. NCP के एक अन्य बागी नेता छगन भुजबल के निर्वाचन क्षेत्र नासिक में रैली करने के बाद हाल के हफ्तों में शरद पवार की यह दूसरी ऐसी रैली है. उम्मीद है कि पार्टी के आधार को मजबूत करने और दलबदल करने वालों का समर्थन वापस पाने के प्रयास में शरद पवार आने वाले दिनों में और अधिक रैलियां करेंगे.

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा