अजय देवगन के इन Ads से परेशान हो कर भीख मांगने लगा शख्स
Troubled by these ads of Ajay Devgan, a man started begging
हमारे देश में जिनता कल्ट स्टेटस मूवी स्टार्स और क्रिकेटर्स को मिला है उतना शायद ही किसी और पब्लिक फिगर को मिले. इसलिए जब ये लोग पान मसाले और शराब के विज्ञापनों में नज़र आते हैं तो कई बार अपने ही फैंस की नाराज़गी का शिकार होते हैं. अक्षय कुमार से जब उनके फैंस नाराज़ हुए तो उन्होंने तंबाकू ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए सभी से माफी मांगी.
वहीं अजय देवगन जो लंबे समय से एक फेमस पान मसाला ब्रैंड के विज्ञापन में नजर आते रहे हैं. इसके अलावा अजय ऑनलाइन गेमिंग App जंगली रमी के कई विज्ञापनों में दिखे. Online Casino Games को बढ़ावा देने के लिए अब लोग उनसे नाराज हैं. बता दें, मार्च 2023 में कंपनी ने बॉलीवुड स्टार को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था.
अजय देवगन के ऐसे ब्रांड्स को बढ़ावा देने से परेशान होकर नासिक में एक व्यक्ति उनके लिए भीख मांगो आंदोलन शुरू करने सड़कों पर उतर आया. शख़्स ने एक्टर के लिए सड़कों पर भीख मांगी और कहा कि वह इसे इकट्ठा करेंगे और अभिनेता को भेजेंगे, ताकि उन्हें पैसे के लिए ऐसे ब्रांड को बढ़ावा न देना पड़े.



