यासीन मलिक सुरक्षा चूक मामला- चार अधिकारियों को निलंबित किया गया

Yasin Malik security lapse case – four officers suspended

यासीन मलिक सुरक्षा चूक मामला- चार अधिकारियों को निलंबित किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली जेल अधिकारियों ने यासीन मलिक सुरक्षा चूक मामले में चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

टेरर फंडिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को मानक संचालन प्रक्रिया (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) का पालन किए बिना सुप्रीम कोर्ट ले जाने के बाद शुक्रवार को जेल अधिकारियों ने जांच शुरू की थी।

Read More भिवंडी में दहेज के लिए पत्नी को बेल्ट से पीटने वाले पति समेत सास और ननद पर केस दर्ज...

जेल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में यासीन मलिक की फिजिकल पेशी के मामले में जेल विभाग ने शुक्रवार की रात एक उप अधीक्षक, दो सहायक अधीक्षक और एक हेड वार्डर को निलंबित कर दिया है। इन चारों को प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाया गया था।

Read More कॉमेडियन सुनील पाल की सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर मेरठ शहर में स्थित लालकुर्ती पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर

अधिकारी ने कहा कि अन्य अधिकारियों की पहचान करने के लिए डीआइजी तिहाड़ द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है जो इस गंभीर चूक के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। एक वरिष्ठ जेल अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को यासीन मलिक को सेंट्रल जेल नंबर 7 (तिहाड़) के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया और प्रथम दृष्टया पाया कि यह संबंधित जेल अधिकारियों की ओर से चूक थी।

Read More घाटकोपर स्टेशन 2027 तक पूरी तरह बदल जाएगा; जानें क्या हो रहे काम

अधिकारी ने आगे कहा कि जेल के महानिदेशक ने दोषी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए उप महानिरीक्षक राजीव सिंह को मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश दिया है। डीजी ने तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था।

Read More गोरेगांव में पीपल के पेड़ की बड़ी टहनी घर पर गिरी ; छत क्षतिग्रस्त 

Tags:

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा मुंबई : पिछले 25 से 30 सालों में धीरे-धीरे हज़ारों गैर-कानूनी ढांचों में बदल गई मालवणी; कलेक्टर के अधिकार क्षेत्र में ज़मीन का बड़ा हिस्सा
मुंबई : फ़्लाइट में देरी के बीच एयरपोर्ट के अंदर लाइव म्यूज़िकल से यात्रियों का मनोरंजन
मुंबई : मेट्रो ने अपनी सुरक्षा और संचालन क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम 
मुंबई : फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मुंबई पुलिस ने बड़ा गिरोह पकड़ा
मुंबई : इंडिगो एयरलाइन का संकट;  चेक-इन किए गए सामान के गुम होने की शिकायत 
मुंबई : यात्रियों ने ट्रेनों की ओर रुख किया; सेकंड एसी और फर्स्ट एसी क्लास पर यात्रियों की झुका, दोनों ही क्लास में रिग्रेट