कार एक्सीडेंट में एक्टर कोल्लम सुधी की मौत, कॉमेडियन बिनु आदिमली सहित तीन अन्य कलाकार घायल
Actor Kollam Sudhi dies in car accident, comedian Binu Adimali and three other actors injured....
जानकारी के मुताबिक, इस कार एक्सीडेंट में तीन अन्य कलाकारों को भी चोटें आई हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोल्लम सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उधर, इंडस्ट्री सदमे में है और सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त कर रही है।
ऐसा लग रहा है कि फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को किसी की बुरी नजर लग गई है। हाल ही में आदित्य सिंह राजपूत से लेकर वैभवी उपाध्याय सहित कई स्टार्स की अलग-अलग कारणों से हुई मौत ने सभी को झटका दिया था। बीती रात, 4 जून को दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम एक्टर कोल्लम सुधी की कार का एक्सीडेंट हो गया और इस हादसे में उनकी जान चली गई। इस दुर्घटना में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं...Actor Kollam Sudhi dies in car accident....

कथित तौर पर, कोल्लम सुधी की कार विपरीत दिशा से आ रहे एक कैरियर से टकरा गई। इस दुर्घटना में कोल्लम सुधी को सिर में गंभीर चोटें आईं और उन्हें थिसुर के कोडुंगल्लूर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं बीनू आदिमाली, उल्लास और महेश भी हादसे में घायल हो गए हैं और फिलहाल हॉस्पिटल में एडमिट हैं...Actor Kollam Sudhi dies in car accident....
कोल्लम सुधी ने 2015 में रिलीज 'कंथारी' के साथ अपनी ऑनस्क्रीन शुरुआत की। उन्हें 'कट्टप्पनयिले ऋत्विक रोशन', 'कुट्टानदन मारप्पा', 'थिएटा रप्पाई', 'वाकाथिरिवु', 'एन इंटरनेशनल लोकल स्टोरी', 'एस्केप', 'केसु ई वेदीन्ते नाधन' और 'स्वर्गथाइल कट्टुरुम्बु' जैसी फिल्मों में देखा गया था....Actor Kollam Sudhi dies in car accident...


