ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा; कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

Fire broke out near Breach Candy Hospital, accident occurred due to cylinder explosion

ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से हुआ हादसा; कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास बीती रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर फटने की वजह से यह हादसा हुआ। आग दो फ्लैट तक पहुंच गई थी जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने उसपर काबू पा लिया।

मुम्बई के भूलाभाई देसाई में शनिवार देर रात एक इमारत में भीषण आग लग गई। दरअसल, यह आग ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में लगी थी। हालांकि, आग पर अब काबू पा लिया गया है।

शनिवार देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास भूलाभाई देसाई रोड पर 12वीं मंजिल पर 15 अपमार्केट ब्रीच कैंडी अपार्टमेंट के दो फ्लैट में भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी ही देर में आस-पास में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने करीब 10.30 बजे दमकल विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी....Fire broke out near Breach Candy Hospital...

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

28_05_2023-mumbai_23425618

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम और दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिन फ्लैटों में आग लगी थी, वहां एक महिला और एक पुरुष के फंसे होने की जानकारी मिलते ही टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। जानकारी के मुताबिक, इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है...Fire broke out near Breach Candy Hospital...

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

बीएमसी के एक बयान के मुताबिक, एक फ्लैट में सिलेंडर फटने से आग लगी और यह आग दूसरे फ्लैट में भी फैल गई, जिससे उस फ्लैट में रखा सिलेंडर भी फट गया और इस आग ने भयानक रूप ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आग 12वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैटों तक सीमित थी। आग बुझाने के लिए दो लाइनें- हाईराइज अग्निशमन वाहन की एक लाइन और मोटर पंप की एक छोटी नली लाइन का इस्तेमाल किया गया था...Fire broke out near Breach Candy Hospital....

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक