जयपुर-अजमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा , जियारत करने जा रहे लोगों की कार पर पलटा टैंकर, 8 की मौत

Tragic accident on Jaipur-Ajmer highway, tanker overturned on the car of people going to visit, 8 killed

जयपुर-अजमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा ,  जियारत करने जा रहे लोगों की कार पर पलटा टैंकर, 8 की मौत

दूदू (जयपुर)। गुरुवार को जयपुर-अजमेर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक टैंकर का टायर फटने से अनियंत्रित होकर अल्टो कार पर पलटा गया। हादसे में कार बुरी तरह से पिचक गई। कार सवार लोग अजमेर दरगाह जियारत के लिए जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा दूदू के रामनगर इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ। एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि कार सभी मृतक फागी के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि टैंकर का टायर फट गया। इससे वह अनियांत्रित होकर डिवाइड तोड़ते हुए अल्टो पर पलट गया। इसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

Read More मुंबई से गोवा 6 घंटे में; जल्द ही रो-रो सेवा शुरू करने का प्रयास 


इस दर्दनाक हादसे में फागी के जुम्मा मस्जिद के पास के रहने वाले हनीफ के परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में हनीफ की पत्नी हसीना (50), बेटा ईसराइल (30) और मुराद (13), बहू फरजाना (27) पत्नी ईसराइल, पोती रोहीना (8), पोता सेरान (3), दामाद शकील और रिश्ते में रहने वाला सोनू (14) शामिल है। वहीं ईसराइल के बेटे अरमान की हालत गंभीर बनी हुई है।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

Tags:

Related Posts