मुंबई के आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल!

177 trees killed in Mumbai's Aarey Colony!

मुंबई के आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल!

मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने सोमवार की सुबह आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल कर डाला। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि कुल १७७ पेड़ों की कटाई की गई है। आरे बचाओ संघर्ष समिति के अनुसार, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार की सुबह पांच बजे आरे में पेड़ काटे गए। याचिकाकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि एमएमआरसी द्वारा १७७ से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है।

मुंबई : मुंबई मेट्रो-३ लाइन के लिए आरे कॉलोनी में कारशेड बनाने के काम में वृक्षों का बेरहमी से कत्ल किया जा रहा है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एमएमआरसी) ने सोमवार की सुबह आरे कॉलोनी में १७७ पेड़ों का कत्ल कर डाला। इसे लेकर पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है। पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि कुल १७७ पेड़ों की कटाई की गई है। आरे बचाओ संघर्ष समिति के अनुसार, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सोमवार की सुबह पांच बजे आरे में पेड़ काटे गए। याचिकाकर्ताओं ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए आरोप लगाया है कि एमएमआरसी द्वारा १७७ से अधिक पेड़ों को काट दिया गया है। मेट्रो-३ के निर्माण के लिए आरे में पेड़ों को काटने का मामला शुरू से ही एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।

पर्यावरणविद और आरे के निवासी आरे में पेड़ों की कटाई के खिलाफ हैं। लेकिन एमएमआरसी कोर्ट से इजाजत लेकर पेड़ों को काटने का अपना मकसद पूरा करती नजर आ रही है। वर्ष २०१९ में एमएमआरसी ने कोर्ट की अनुमति के बाद रात में पेड़ काटने की कार्रवाई की थी। इसका पर्यावरणविदों ने जोरदार विरोध किया था।‌ महाविकास आघाड़ी सरकार ने आरे के जंगल को बचाए रखने के लिए कांजुरमार्ग में मेट्रो कारशेड बनाने का बेहतरीन विकल्प दिया था। लेकिन सरकार बदलने के बाद शिंदे-फडणीस ने आरे में कारशेड बनाने के अपने पुराने फैसले को बरकरार रखा।‌

Read More विरार अर्नाला पुलिस थाने में कार्यरत पुलिस उपनिरीक्षक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या !

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन