सिसोदिया से फिर पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम

ED team reaches Tihar Jail to interrogate Sisodia again

सिसोदिया से फिर पूछताछ करने तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एक बार फिर पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, उनके पास सिसोदिया से तीन दिनों तक पूछताछ करने की अनुमति है।

इससे पहले ईडी ने आप नेता से 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में पूछताछ की थी, जिसे पार्टी/नेताओं ने कथित तौर पर हवाला चैनल के जरिए साउथ ग्रुप से प्राप्त किया था।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

उनसे हैदराबाद के व्यवसायी अरुण पिल्लई और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के बारे में भी पूछा गया।

Read More मुंबई: बीकेसी में 8 अप्रैल को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी; पुरानी तुलसी जल पाइपलाइन को बदलने और मरम्मत करने का फैसला

सिसोदिया को 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था और बाद में राउज एवेन्यू जिला अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Read More मुंबई:  87 वर्षीय सेवानिवृत्त सिविक डॉक्टर 16.14 लाख रुपये की ठगी का शिकार

उनकी जमानत याचिका अदालत के समक्ष लंबित है जिस पर 10 मार्च को सुनवाई होगी ।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी

Tags:

Related Posts