संजय लीला भंसाली की चाह हीरा मंडी मेंं नजर आए रेखा

Sanjay Leela Bhansali's desire Rekha appeared in Hiramandi

संजय लीला भंसाली की चाह हीरा मंडी मेंं नजर आए रेखा

कुछ ही दिन पूर्व संजय लीला भंसाली ने अपनी पहली वेब सीरीज हीरामंडी की पहली झलक जारी की थी। तवायफों की जिन्दगी पर आधारित उनकी यह सीरीज 8 भागों में बन रही है। भंसाली इसे पिछले 10 सालों से बनाने का सपना देख रहे थे, जो अब जाकर पूरा हुआ है। इस वेब सीरीज के लिए उनकी सबसे पहली पसन्द रेखा थीं। वे चाहते थे कि रेखा उनकी इस फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनीत करें। रेखा ने संजय लीला भंसाली को इस फिल्म के लिए स्पष्ट इंकार कर दिया था। भंसाली अभी भी यह चाहते हैं कि रेखा उनकी इस सीरीज का हिस्सा हों, इसी के चलते वे एक बार फिर से रेखा से सम्पर्क में हैं। वे रेखा को लेकर एक डांस नम्बर उन पर फिल्माना चाहते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोट्र्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली वेबसीरीज हीरामंडी में रेखा का खास डांस नंबर रखवाना चाहते हैं, जिसके लिए वो लगातार रेखा से कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक रेखा ने इस डांस नंबर के लिए हामी नहीं भरी है। सोर्सेस की मानें तो भंसाली चाहते थे कि रेखा हीरामंडी में लीड निभाएं। लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट में बतौर लीड हिरोईन बनने से इनकार कर दिया। लेकिन अब भंसाली चाहते हैं कि वो सीरीज के लिए डांस नंबर जरूर करें।

Read More मुंबई : कामरा की याचिका पर पुलिस और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी

हाल ही में ईटाइम्स से बातचीत के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा मैंने 30 साल में करीब 10 फिल्में बनाई हैं। पिछले कुछ सालों में मैंने 3 फिल्मों में काम किया है और अब मैं 8 एपिसोड्स बनाने जा रहा हूं। हीरामंडी जैसी डिमांडिंगि सीरीज पर काम करना मेरे लिए मुश्किल टास्क रहा है। ऐसे में हमें अलर्ट रहना पड़ता है क्योंकि, इसमें बहुत से ट्रैक हैं।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे 

भंसाली ने आगे कहा- शूट के दौरान हमें महसूस होता है कि हमने कई जरूरी शॉट्स नहीं लिए, जो कहानी को और भी बेहतर तरीके से पेश कर सकते थे। यही वजह है कि हमें पूरे टाइम स्क्रिप्ट पर ध्यान देना पड़ता है। फिल्म की तुलना में वेब सीरीज में ज्यादा टाइम लगता है। इसमें ज्यादा मेहनत लगती है। मैंने हीरामंडी में अपना बेस्ट दिया है।

Read More मुंबई: रिश्वतखोरी के मामले में बीएमसी के के-ईस्ट वार्ड का कर्मचारी गिरफ्तार

Tags:

Related Posts