Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: बीती रात पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों के साथ किया डांस

sidharth malhotra-kiara advani wedding: bride and groom danced with guests at beeti raat party

Sidharth Malhotra-Kiara Advani wedding: बीती रात पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों के साथ किया डांस

दुल्हन कियारा आडवाणी के जैसलमेर पहुंचने के कुछ घंटों बाद, दूल्हा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पहुंचे। रविवार को दोनों दूल्हा दुल्हन ने आने वाले मेहमानों का इस्तकबाल किया। रात को रिंग सेरेमनी के बाद पार्टी में दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों के साथ डांस किया।शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे कियारा मुकेश अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से आईं। उनके साथ उनके माता-पिता, दादी और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी थे।


सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ रात 8.15 बजे पहुंचे। इससे पहले शाम को मेकअप और शादी की टीम मुंबई से फ्लाइट से जैसलमेर पहुंची। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने ही इस शादी के लिए कास्ट्यूम डिजाइन किया है। शादी की रस्में रविवार रात से शुरू हो चुकी है। इस बीच, कुछ अटकलों के मुताबिक शादी का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर किया जाएगा। कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद ही चर्चा शुरू हो गई।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद


सिद्धार्थ अपने पिता सुनील मल्होत्रा, मां रीमा मल्होत्रा, भाभी पूर्णिमा और भाई हर्षद मल्होत्रा के साथ पहुंचे। सिद्धार्थ की नानी भी शादी में शामिल होने जैसलमेर पहुंच गई है। रविवार को ईशा अंबानी और उनके हसबैंड आनंद परिमल, शाहीद कपूर, मीरा राजपूत, करण जौहर समेत कई हीरो हिराइन इस शादी में शामिल होने के लिए जैसलमेर आ चुके हैं। कई मेहमान सोमवार को आएंगे।ये भी पढ़ें

Read More मुंबई : शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे - नितिन गडकरी

Tags:

Related Posts