जन्मदिन से पहले मुंबई की सड़कों से टो हुई किंग खान की लग्जुरियस कार...

King Khan's luxury car towed from the streets of Mumbai ahead of his birthday

जन्मदिन से पहले मुंबई की सड़कों से टो हुई किंग खान की लग्जुरियस कार...

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके साथ-साथ देश-विदेश में फैले उनके फैंस भी उनके जन्मदिन के जश्न को दोगुना करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान के बर्थडे के इस जश्न से पहले बीती रात कुछ ऐसा हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

दरअसल, बादशाह की मर्सिडीज बेंज को टो कर लिया गया है। ऐसे में इसका वीडियो धड़ल्ले से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। शाहरुख खान के जन्मदिन के जश्न की तैयारियों के बीच कल रात सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया था।

Read More कल्याण : आधारवाड़ी जेल के बाहर आरोपी का जन्मदिन मनाने के लिए फोड़े गए पटाखे

इस वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा था क्योंकि यह शाहरुख खान से जुड़ा था। लोकप्रिय सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी द्वारा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में शाहरुख की शानदार मर्सिडीज बेंज कार को टोइंग वैन खींचकर ले जा रही है। गौरतलब है, इस एस-क्लास कार की कीमत लगभग 1.59 करोड़ रुपये है।

Read More कल्याण : आधारवाड़ी जेल के बाहर गैंगस्टर की बर्थडे पार्टी में तीन लोग हिरासत में