विधायक रवि राणा और निर्दलीय विधायक बच्चू कडू के बीच भीषण विवाद...

Fierce dispute between MLA Ravi Rana and independent MLA Bacchu Kadu ...

विधायक रवि राणा और निर्दलीय विधायक बच्चू कडू के बीच भीषण विवाद...

खोके’ सरकार के साथ निर्दलीय विधायक बच्चू कडू के बीच भीषण विवाद छिड़ गया है। कडू ने सीधे थाने पहुंचकर रवि राणा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। `बच्चू कडू एक जोड़-तोड़ करने वाले विधायक हैं। खोके मिलने के बाद वे गुवाहाटी गए थे।’ इस तरह का सनसनीखेज आरोप रवि राणा ने लगाया था। उसके बाद मिंधे सरकार के साथ इन दोनों विधायकों के बीच आपसी विवाद चरम पर पहुंच गया है।

मुंबई : खोके’ सरकार के साथ निर्दलीय विधायक बच्चू कडू के बीच भीषण विवाद छिड़ गया है। कडू ने सीधे थाने पहुंचकर रवि राणा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। `बच्चू कडू एक जोड़-तोड़ करने वाले विधायक हैं। खोके मिलने के बाद वे गुवाहाटी गए थे।’ इस तरह का सनसनीखेज आरोप रवि राणा ने लगाया था। उसके बाद मिंधे सरकार के साथ इन दोनों विधायकों के बीच आपसी विवाद चरम पर पहुंच गया है।

कडू ने इसकी शिकायत अमरावती के राजपेठ पुलिस थाने में की है। `रवि राणा ने मेरी बदनामी की है। राजनीतिक करियर बनाने के लिए मुझे बीस साल खर्च करने पड़े हैं। इसलिए मैं यदि पैसे लेकर गुवाहाटी गया रहूंगा, तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अथवा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को ही इस आरोप का जवाब देना चाहिए।’ ऐसा उल्लेख कडू ने किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पैसे दिए गए हैं तो स्पष्ट करो।

Read More पुणे : 20 से ज्यादा आपराधिक मामले के आरोपी टिपू पठान को हथकड़ी लगाकर परेड 

इस तरह की मांग वाली नोटिस मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भेजूंगा। इस बीच मंत्री पद न मिलने से बच्चू कडू पहले से ही खफा हैं। इसी में फडणवीस समर्थक रवि राणा के आरोप ने कडू का पारा बढ़ा दिया है, वहीं इस बात के स्पष्ट संकेत भी मिल रहे हैं कि निकट भविष्य में `खोके’ सरकार में घमासान और भड़केगा।

Read More मुंबई: थोरियम परमाणु रिएक्टर के विकास के लिए सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर

मंत्री पद छोड़कर ऐसे कोई जाता है क्या? बच्चू कडू गुवाहाटी क्यों गए? इनका कौन-सा पक्ष है? इनका पक्ष एक ही `खोके और ओके’। खोके लिए बिना इनका पत्ता भी नहीं हिलता। खोके लेकर ही गुवाहाटी गए थे, ऐसा आरोप रवि राणा ने लगाया था। बच्चू कडू नौटंकीबाज हैं।

Read More अमरावती : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों नवनिर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन 

आंदोलन कर ये सेटलमेंट और तोड़पानी करते हैं। इस अवसरवादी ने गुवाहाटी जाकर और सत्ताधारियों की खुशामद कर जो संपत्ति अर्जित की है, उसे पहले गरीबों में बांटकर दिखाए। इस तरह की चुनौती भी राणा ने दी थी। इस पर चिंगारी उठी और मामला थाने तक पहुंच गया।

Read More पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

Related Posts