मुंबई के कांदिवली में बाइक सवारों ने बरसायी ताबड़तोड़ गोलियां... एक व्‍यक्ति की मौत, तीन घायल

Bike riders fired bullets in Kandivali, Mumbai... one person killed, three injured

मुंबई के कांदिवली में बाइक सवारों ने बरसायी ताबड़तोड़ गोलियां... एक व्‍यक्ति की मौत, तीन घायल

कांदिवली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अन्‍य लोगों पर गोलियां चला दीं। डीसीपी जोन विशाल ठाकुर के अनुसार इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्‍य तीन घायल हो गए। 

मुंबई : कांदिवली थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब 12:15 बजे एक बाइक पर सवार दो लोगों ने अन्‍य लोगों पर गोलियां चला दीं। डीसीपी जोन विशाल ठाकुर के अनुसार इस हादसे में एक व्‍यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्‍य तीन घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना के बाद से ही कांदिवली पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

गोली चलाने वाले युवक हादसे में पीड़ित शख्स को जानते थे। बाइक सवारों ने चार राउंड फायरिंग की थी, पुलिस को शक है कि ये पुरानी रंजिश का मामला है। गौरतलब है कि मुंबई के दहिसर पश्चिम में बीते कुछ दिन पहले एक बैंक में लुटेरों की गोली से एक कर्मचारी की मौत हो गई थी।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

अज्ञात आरोपितों ने बैंक परिसर में पहुंचकर कर्मचारी से नकदी का थैला छीनने की कोशिश की थी। जब कर्मचारी ने थैला देने से इंकार किया तो लुटेरों ने गोली चला दी। बैंक के दो कर्मचारी इस घटना में घायल हो गए।

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

घायल व्‍यक्तियों में से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा था। दोनों आरोपित बाइक से आये थे एमएचबी थाने पुलिस ने आरोपितों को पकड़ने के लिए कई दलों का गठन किया था और सीसीटीवी फुटेज भी निकाली गई थी।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा