सुकेश चंद्र शेखर ने मशहूर अभिनेत्री जैकलीन के महंगे कपड़ों के लिए उन्हें ३ करोड़ रुपए दिए थे

Sukesh Chandra Shekhar gave Rs 3 crore to the famous actress Jacqueline for her expensive clothes.

सुकेश चंद्र शेखर ने मशहूर अभिनेत्री जैकलीन के महंगे कपड़ों के लिए उन्हें ३ करोड़ रुपए दिए थे

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस पिछले काफी समय से सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। सुकेश चंद्र शेखर से जुड़े २०० करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस से बीते दिनों दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करीब ८ घंटे तक पूछताछ की थी।

इस मामले में हाल ही में ईओडब्ल्यू ने जैकलीन की डिजाइनर लीपाक्षी से भी पूछताछ की है और इस पूछताछ में बड़ा ही चौंकानेवाला खुलासा हुआ है। डिजाइनर लीपाक्षी ने ये कबूल किया है कि सुकेश ने जैकलीन के महंगे कपड़ों के लिए उन्हें ३ करोड़ रुपए दिए थे।

इसी के साथ ही उन्होंने और भी कई खुलासे किए हैं। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस की डिजाइनर लीपाक्षी से भी ईओडब्लू की टीम ने पूछताछ की है। इस दौरान लीपाक्षी ने कई खुलासे किए हैं। लीपाक्षी ने कबूल किया है कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें ३ करोड़ रुपए दिए थे। ये पैसे जैकलीन के महंगे कपड़ों के लिए दिए गए थे।

ईओडब्ल्यू ने लीपाक्षी से जैकलीन फर्नांडिस द्वारा पसंद किए जानेवाले ब्रांड और कपड़ों को लेकर भी बातचीत की है। लीपाक्षी ने बताया कि जैकलीन के सभी पसंदीदा कपड़े खरीदने के लिए सुकेश ने उन्हें ये पैसे दिए थे। लीपाक्षी ने बताया कि वो पिछले १ साल से सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क में थी।

इसके अलावा डिजाइनर ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद अभिनेत्री ने महाठग के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। बता दें कि जैकलीन फर्नांडिस और उनकी डिजाइनर से पहले नोरा फतेही से भी पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में आगे आनेवाले दिनों में और भी कई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Related Posts