हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की
Haji Ali Dargah's trustee suhail khandwani appeals to devotees to donate money in exchange for flowers and shawls
मुंबई के प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के ट्रस्टि सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की है। दरगाह के ट्रस्टियों ने श्रद्धालुओं से दान पेटी में पैसे डालने की बात कही है।
मुंबई : मुंबई के प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह के ट्रस्टि सुहैल खंडवानी ने श्रद्धालुओं से फूल और शॉल के बदले पैसे दान करने की अपील की है। दरगाह के ट्रस्टी ने श्रद्धालुओं से दान पेटी में पैसे डालने की बात कही है। ट्रस्टी ने दावा किया है कि दुकानदार श्रद्धालुओं को बासी फूल देकर ठग लेते हैं। साथ ही ऊंची कीमत भी वसूलते हैं। इससे बचने के लिए उन्होंने श्रद्धालुओं से फूल के बदले रुपये दान करने की सलाह दी है।
Mumbai|His statement was misinterpreted.He gave an emotional message stating that devotees shouldn't be cheated by flower merchants:Suhail Khandwani,Trustee,Haji Ali Dargah on viral video of a Dargah worker appealing to devotees not to offer flowers etc but donate money to Dargah pic.twitter.com/mx8YJSvVSO
— ANI (@ANI) September 20, 2022
हाजी अली दरगाह के ट्रस्टी सोहेल खंडवानी ने कहा कि श्रद्धालु घटिया चीजों पर पैसा बर्बाद न करें। वे दरगाह द्वारा संचालित कल्याणकारी गतिविधियों और योजनाओं के लिए धन दान कर सकते हैं। ट्रस्टी ने यह भी कहा कि दरगाह का बड़े पैमाने पर नवीनीकरण किया जा रहा है और इसके लिए धन की आवश्यकता है।
लोबान में बालू भरा होता है। वहीं शॉल और फूलों की कीमत कुछ सौ रुपये से अधिक नहीं थी। दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ ठगी किए जाने से दरगाह के कर्मचारी नाराज हैं।
हाजी अली दरगाह ट्रस्ट के एक कर्मचारी ने वीडियो में ये जानकारी दी और वीडियो की पुष्टि ट्रस्टी ने की है ये वीडियो काफी सोशल मीडिया पे वायरल हुई है ।


