व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य की एम्बरग्रीस जब्त...

Whale fish vomit smuggling busted, ambergris worth Rs 2 crore 60 lakh seized

व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य की एम्बरग्रीस जब्त...

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में व्हेल की उल्टी की तस्करी के कई मामले सामने आते रहते हैं। मुंबई पुलिस लगातार इनके खिलाफ एक्शन भी ले रही है। इसी कड़ी में मुंबई से फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने व्हेल की उल्टी के साथ एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस शख्स के पास से 2 करोड़ 60 लाख रुपये मूल्य की एम्बरग्रीस को जब्त किया गया है।

ज्ञात हो कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने व्हेल मछली की उल्टी के साथ एक 25 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी का नाम वैभव कालेकर बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जब्त किये गए व्हेल मछली के उल्टी का वजन 2.8 किलोग्राम है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

साथ ही इंटरनेशनल बाजार में इसकी कीमत 2 करोड़ 60 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वन्य पशु संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2, 39, 44, 48 (ए), 49 (बी), 57 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही आगे की जांच के लिए आरोपी को मरीन ड्राइव पुलिस को सौंपा गया है। दरअसल व्हेल मछली के उल्टी की कीमत बहुत अधिक होती है। यही कारण है कि इसकी तस्करी की जाती है।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या 

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो कार्रवाई ऐसी ही मामलो में की है जिसमें स्पर्म व्हेल की उल्टी की तस्करी हो रही थी। तब पुलिस ने सात करोड़ 75 लाख रुपये कीमत की स्पर्म व्हेल की उल्टी (एम्बरग्रीस) को जब्त किया था। साथ ही पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।

Read More मुंबई सबसे भूलक्कड़ शहर; उबर की "लॉस्ट एंड फाउंड इंडेक्स" की 9वीं रिपोर्ट में खुलासा

Tags: