महाराष्ट्र के पैठण में जयकवाड़ी बांध का जलस्तर 72.61 प्रतिशत को किया पार...

The water level of Jayakwadi dam in Paithan, Maharashtra has crossed 72.61 percent.

महाराष्ट्र के पैठण में जयकवाड़ी बांध का जलस्तर 72.61 प्रतिशत को किया पार...

औरंगाबाद : महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिला के पैठण में जयकवाड़ी बांध का जलस्तर सोमवार सुबह तक अपनी पूरी क्षमता का 72.61 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 35.48 प्रतिशत तक ही भरा था।

इस साल बरसात शुरू होने से पहले बांध 32 फीसदी भर चुका था। कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार नासिक और अहमदनगर जिले में अपस्ट्रीम बांधों से प्रति सेकंड 45,892 क्यूसेस पानी छोड़े जाने के कारण बांध का स्तर 72 प्रतिशत भर गया है।

Read More Konkan Railway का ₹4,704 करोड़ मेगा अपग्रेड प्लान: ट्रैक डबलिंग, Vande Bharat विस्तार और नेटवर्क आधुनिकीकरण

इस बीच, मराठवाड़ा के कुछ जिलों में दो दिन के ब्रेक के बाद रविवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कोंकण और विदर्भ में अधिकांश स्थानों, मध्य-महाराष्ट्र में कई स्थानों और मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

Read More मिठी नदी सफाई घोटाला: अभिनेता डीनो मोरिया के घर समेत 15 जगहों पर ईडी की छापेमारी

 

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी लैंडस्लाइड: खंडाला के पास 'मिसिंग लिंक' टनल प्रभावित, मुंबई जाने वाली लेन पूरी तरह बंद