दादर टीटी इलाके में पानी भरने की समस्या का हल निकालने के लिए मनपा बनाएगी दो भूमिगत टंकी

दादर टीटी इलाके में पानी भरने की समस्या का हल निकालने के लिए मनपा बनाएगी दो भूमिगत टंकी

Rokthok Lekhani

Read More आंगनवाड़ी बच्चों की पोषण की लागत पिछले आठ वर्षों में नहीं बढ़ाई गई

मुंबई : मुंबई के दादर टीटी इलाके में बारिश का पानी भरने की समस्या का हल निकालने के लिए मुंबई महानगरपालिका ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस क्षेत्र में जलजमाव न हो इसके लिए दो भूमिगत टंकियां बनाई जाएंगी। इन टंकियों से पानी पंप करके समुद्र में छोड़ा जाएगा।

Read More चांदीपुरा वायरस के प्रकोप के बाद महाराष्ट्र अलर्ट पर; 16 मौतें और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 50 मामले सामने आए

हिंदमाता और किंग्सर्कल में बनाई गई भूमिगत टंकियों का प्रयोग सफल रहा है। इस बार भारी बारिश के बावजूद इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति निर्माण नहीं हुई। भूमिगत टंकी के चलते इस बार सांताक्रुज मिलन सबवे भी जलजमाव मुक्त रहा। इस योजना के सफल प्रयोग के बाद अब मनपा ने दादर टीटी में भी एक बड़ी टंकी बनाए की योजना पर काम शुरू किया है।

Read More गोरेगांव में एक नई आवासीय परियोजना शुरू करेगा म्हाडा...

इससे अगले बारिश में दादर टीटी जंक्शन पर लोगों को जलजमाव नहीं दिखेगा। इसी के साथ हिंदमाता में एक और भूमिगत टंकी प्रमोद महाजन मैदान में बनाई जाएगी। जिससे हिंदमाता परिसर में बरसाती पानी को पूरी तरह से ठिकाने लगाया जा सकेगा। अगले वर्ष दादर टीटी, किंगसर्कल, सायन और हिंदमाता के हाइवे पर जलजमाव नहीं होगा।

Read More अगले सोमवार, 29 जुलाई से मुंबई में पानी की कटौती रद्द...

ट्रैफिक समस्या से भी मुक्ति मिलेगी। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त पी. वेलरासु के अनुसार हिंदमाता जंक्शन और किंग सर्कल गांधी मार्किट इस बार भारी बारिश में भी जलजमाव से मुक्त रहा। इन दोनो ठिकानों पर भूमिगत टंकी बनाकर पैम्पिंग स्टेशन से पानी समुद्र में फेंका जाता है।

इसी तर्ज पर दादर टीटी में भी भूमिगत टंकी बनाने की योजना है। यह विशाल भूमिगत टंकी के लिए सर्वेक्षण व रिपोर्ट पर काम किया जा रहा है। बारिश बाद इस पर काम तेज होगा।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई के लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर मुंबई के लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर
मुंबई: मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। खतरनाक स्टंट करने वाले एक...
मुंबई / विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका; पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे उद्धव ठाकरे गुट में शामिल
मुंबई /  सीट बंटवारे को लेकर दो विशेष समितियों का गठन
पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
कक्षा 11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media