शिवसेना को एक और झटका, नवी मुंबई-ठाणे के बाद अब कल्याण डोंबिवली में 55 कॉर्पोरेटर्स शिंदे के साथ

शिवसेना को एक और झटका, नवी मुंबई-ठाणे के बाद अब कल्याण डोंबिवली में 55 कॉर्पोरेटर्स शिंदे के साथ

Rokthok Lekhani

Read More नवी मुंबई : जल टैक्सी  सुविधा वाला भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे खेमे को एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को ठाणे के 67 शिवसेना पार्षदों में से 66 एकनाथ शिंदे खेमे में चला गया था। अब कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में शिवसेना के 55 कॉर्पोरेटर्स ने उद्धव की जगह एकनाथ शिंदे के समर्थन का ऐलान किया है। खासबात यह है कि कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका के अध्यक्ष राजेश मोहे भी खुद शिंदे खेमे में शामिल हो गए हैं।
महाराष्ट्र में इसे उद्धव ठाकरे और शिवसेना के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले नवी मुंबई में शिवसेना के 32 कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे गुट का समर्थन किया था। गुरुवार को ठाणे में शिवसेना के 67 में 66 कॉर्पोरेटर्स ने एकनाथ शिंदे गुट जॉइन किया था।

Read More मुंबई : जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी; 10 करोड़ रुपए की मांग

महाराष्ट्र की सत्ता जाने के बाद से उद्धव ठाकरे के हाथ से एक-एक करके अब निगम भी फिसलता जा रहा है। शिवसेना को 9 निगमों में से तीन पर बड़ा झटका लग चुका है। मुंबई में 9 निगम मुंबई, ठाणे, उल्हासनगर, मीरा भायंदर, बसई-विरार, पनवेल, नवी मुंबई, कल्याण डोंबिवली, भिवंडी निजामपुर हैं। इनमें से तीन नवी मुंबई, ठाणे और अब कल्याण डोंबिवली पूरी तरह से शिवसेना के हाथ से निकल गया है।
तीन निगमों के हाथ से निकलने के बाद अभी कहा जा रहा है कि शिवसेना को और भी झटके लग सकते हैं। अन्य निगमों के पार्षद भी बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट में आ सकते हैं। हालांकि अधिकतर निगमों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जल्द ही चुनाव होने हैं लेकिन इतनी बड़ी संख्या में पार्षदों को शिवसेना छोड़कर एकनाथ शिंदे गुट में जाना, उन्हें फायदा पहुंचाएगा और उद्धव को नुकसान।

Read More नवी मुंबई : निवेश के नाम पर 77 लाख रुपये की ठगी के मामले में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज

इस कदम के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता क्योंकि मुंबई के बाद, ठाणे को शिवसेना के गढ़ के रूप में देखा गया था और कल्याण डोंबिवली में भी शिवसेना का होल्ड था। शिंदे की पार्टी की ठाणे, पालघर, कल्याण डोंबिवली और भिवंडी इकाइयों में पकड़ है। सूत्रों ने कहा कि नवी मुंबई के अन्य 25 नगरसेवकों के भी शिंदे में शामिल होने की संभावना है।

Read More मुंबई : कुत्ता काटने का २१,००० से अधिक मामला 


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि लोगों को एकजुट रहना...
मुंबई  : महाराष्ट्र को देश का पहला बेघर मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 
पाकिस्तानी नागरिकों का पता लगा लिया गया है और उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया तेजी से चल रही : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
दादर मार्केट में मुस्लिम फेरीवालों पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में भाजपा के माहिम विधानसभा प्रमुख अक्षता तेंदुलकर समेत 9 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज
ठाणे : मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर युवक गिरफ्तार
मुंबई :  ईडी कार्यालय की इमारत में भीषण आग
परभणी:  सात लाख करोड़ रुपये के बजट में से राज्य सरकार 3.5 लाख करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और ऋण पर खर्च - अजित पवार

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media