एकनाथ शिंदे सरकार ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को दी क्लीन चिट…

एकनाथ शिंदे सरकार ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को दी क्लीन चिट…

Rokthok Lekhani

Read More अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से देवेंद्र फडणवीस का वादा, महायुति का बनेगा मुख्यमंत्री...

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वसूली मामले में उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को क्लीन चिट दे दी है। इससे उद्योगपति जीतेंद्र नवलानी को बड़ी राहत मिली है। उन पर कारोबारियों और डवलपर्स से करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप था। इसकी जांच मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा तथा विशेष जांच दल कर रहा था। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पिछली सरकार ने जीतेंद्र नवलानी पर झूठे मामले दर्ज करवाए थे।

Read More अगले महीने मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये का भुगतान

इन मामलों की जांच में 60 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई तथ्य नहीं मिले थे। इसी वजह से जीतेंद्र नवलानी को मुंबई पुलिस ने क्लीन चिट दी है। सोमैया ने कहा कि इस मामले में वे तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल तथा तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडे के विरुद्ध मानहानि का मामला दर्ज करने वाले हैं।

Read More महाराष्ट्र में अर्बन नक्सल से निपटने के लिए नया क़ानून...

इस संबंध में शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने बताया कि अगर ऐसा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस बारे में जिसने जांच का आदेश दिया था, उन्हें सामने आकर बताना चाहिए कि आखिर जांच क्यों शुरु की गई थी। राऊत ने बताया कि सरकार बनते ही इस तरह का निर्णय बहुत ही जल्दबाजी में लिया गया है, जो गलत है। मामले की गहन छानबीन करना जरुरी है लेकिन इसे रोक दिया गया है।

Read More महाराष्ट्र में लाडली बहन के बाद अब लाडला भाई योजना... 12वीं-ग्रेजुएट पास युवाओं को क्या मिलेगा?

उल्लेखनीय है कि राऊत ने आरोप लगाया था कि मुंबई के कारोबारी जीतेंद्र नवलानी ईडी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर बिल्डरों से वसूली का रैकेट चला रहे हैं। राउत ने आरोप लगाया था कि 2015 से 2021 के बीच नवलानी ने फिरौती के तौर पर करीब 58.96 करोड़ रुपये की वसूली के लिए ईडी अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल किया। राऊत ने जीतेंद्र नवलानी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष किरीट सोमैया के साथ मिलकर वसूली का आरोप भी लगाया था।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media