ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब धन शोधन मामले में 10 घंटे की पूछताछ, आज फिर बुलाया…

ईडी ने महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब धन शोधन मामले में 10 घंटे की पूछताछ, आज फिर बुलाया…

trong>Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के मंत्री अनिल परब से धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में करीब 10 घंटे पूछताछ की. जांच एजेंसी ने उन्हें बुधवार को भी तलब किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अनिल परब से पूछताछ का यह मामला रत्नागिरि जिले के दापोली क्षेत्र में एक रिजॉर्ट के निर्माण में तटीय विनियमन क्षेत्र (सीआरजेड) के प्रावधानों के कथित उल्लंघन से जुड़ा है.

Read More मुंबई : देह व्यापार के धंधे में मराठी फिल्म की लीड एक्ट्रेस,  पुलिस ने किया रेस्क्यू, दलाल पकड़ा गया

ईडी ने समन जारी करके परब को एजेंसी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था. सूत्रों ने बताया कि परब पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड एस्टेट स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. मंगलवार को 11 घंटे तक चली ईडी की पूछताछ के बाद मंत्री अनिल परब ने ANI से कहा कि मैंने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं और आगे भी ऐसा ही करूंगा. इससे पहले परब को 15 जून को भी तलब किया गया था, लेकिन आधिकारिक काम का हवाला देते हुए वह उस दिन पेश नहीं हुए थे.

Read More मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित

अधिकारियों ने पहले बताया था कि संघीय एजेंसी धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत परब से पूछताछ करके उनके बयान दर्ज करना चाहती है. ईडी ने परब और अन्य के खिलाफ पीएमएलए के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद मई में मंत्री के परिसरों तथा उनसे कथित तौर पर जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. 57 वर्षीय परब शिवसेना के तीन बार के विधान परिषद सदस्य हैं. वह राज्य के परिवहन और संसदीय कार्य मंत्री भी हैं.

Read More मुंबई:  वांगचुक मामले पर उद्धव ठाकरे का BJP पर हमला


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा 1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली
मुंबई : 7 साल तक टीबी और अस्थमा का इलाज करते रहे मुंबई के डॉक्टर, 10 वर्षीय बच्ची के फेफड़े में फंसा मिला पेन का ढक्कन