ठाणे जिले के खाड़ी में बरसात से उठेंगी १५५ बार ऊंची लहरें… इलाकों में हो सकता है जलजमाव

ठाणे जिले के खाड़ी में बरसात से उठेंगी १५५ बार ऊंची लहरें… इलाकों में हो सकता है जलजमाव

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

ठाणे : ठाणे खाड़ी के समीप रहनेवाले नागरिकों का सामना अक्सर बरसात के मौसम में ऊंची-ऊंची लहरों से होता है। ठाणे जिला प्रशासन के मुताबिक इस वर्ष भी बरसात के मौसम में भी ४ मीटर से लेकर ५ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई की लहरें उठने की संभावना है।

Read More मुंबई में बरसात का अलर्ट, एक घंटे की बारिश में ही भिवंडी का हुआ बुरा हाल, डूबे सड़क-बाजार और मोहल्ले

इसलिए बरसात के मौसम में जिला प्रशासन और आम जनता को अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई है। बता दें कि बरसात के मौसम में ठाणे जिले के खाड़ी परिसर में प्रतिवर्ष छोटी-छोटी लहरों के साथ बड़ी-बड़ी लहरें भी उठती हैं।

Read More मुंबई : जान की कीमत 7 लाख... मैंने रिपोर्ट फाड़ दी: पेड़ गिरने से बच्चे की मौत पर बोलीं मुंबई की मेयर

इस दौरान खाड़ी परिसर के समीप बसे इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो जाती है। ठाणे आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ठाणे खाड़ी में उठनेवाली लहरों का विशेषज्ञों द्वारा सर्वे कराया गया। इस दौरान विशेषज्ञों के मुताबिक जून से सितंबर महीने तक कुल १५५ बड़ी लहरें उठेंगी। इसमें १३५ बार ४ मीटर तक की लहरें और २० दफा ५ मीटर से अधिक ऊंचाईवाली लहरें उठेंगी।

Read More मुंबई : केवल महिलाओं' के लिए प्रचारित टूर पैकेज में पुरुष यात्रियों को भी शामिल किए जाने के मामले में एक ट्रैवल कंपनी पर जुर्माना

इस दौरान खाड़ी के समीप आनेवाले परिसरों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक मुंब्रा, दिवा, वृंदावन सोसायटी और श्रीरंग सोसायटी के समीप के खाड़ी क्षेत्रों में लहरों का प्रभाव व जलजमाव की संभावना है। मनपा के मुताबिक इन चुनिंदा जगहों पर मनपा विभिन प्रकार की उपाय योजना करने में लगी हुई है।


Tags: