मुंबई के दिंडोशी इलाके में एक विचित्र मामला…चूहे की मदद से कचरे के ढेर में पुलिस ने ढूंढा लाखों के गहने से भरी थैली

मुंबई के दिंडोशी इलाके में एक विचित्र मामला…चूहे की मदद से कचरे के ढेर में पुलिस ने ढूंढा लाखों के गहने से भरी थैली

Rokthok Lekhani

Read More पनवेल-कर्जत लोकल रेल कॉरिडोर का काम फ़ास्ट ट्रैक पर 

मुंबई : मुंबई के दिंडोशी इलाके में एक विचित्र मामला सामने आया है, जहां सोने के गहने से भरी थैली को ढूंढने में एक चूहे ने पुलिस की मदद करते हुए उन्हें रास्ता दिखाया और पुलिस ने उस थैली को ढूंढ कर उसकी मालकिन को सौंप दिया। बता दें कि कचरे के ढेर से मिले 10 तोला सोना की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। गौरतलब है कि दिंडोशी पुलिस स्टेशन की हद में रहने वाली सुंदरी प्लानिबेल (44) बेटी की शादी के कर्ज को चुकता करने के लिए वह घर में रखे 10 तोले सोने के गहने बैंक में गिरवी रखने जा रही थी।

Read More डंपिंग ग्राउंड में मलमूत्र विसर्जित करने से भड़के ग्रामीण

रास्ते मे जाते समय सुंदरी को एक भिखारी महिला और उसका बच्चा दिखाई दिया, सुंदरी ने अपने पास थैली में रखे हुए कुछ वड़ापाव उस बच्चे को देकर चली गई, लेकिन जब सुंदरी बैंक पहुची तब उसे पता चला कि वह जिस वडा पाव की थैली को बच्चे को दी थी, उसी में सोने के गहने भी रखी थी। सुंदरी तुरंत बैंक से निकलकर उस स्पॉट पर गई जहां वह भिखारी को वडा पाव की दी थी, लेकिन जब वह लौटकर आई तो वहां नहीं मिली, सुंदरी ने तुरंत इसकी सूचना दिंडोशी पुलिस को दी।

Read More कुर्ला में एक दर्दनाक सड़क हादसा

सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने भिखारी को ढूंढ निकाला, लेकिन थैली उसके पास भी नहीं थी। पूछने पर भिखारी ने पुलिस को बताया कि वडा पाव सूखा होने के कारण वह उसे कचरे के ढेर में थैली के साथ फेंक दिया था। दिंडोशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जीवन खरात ने बताया कि पुलिस को तो पहले सफलता नहीं मिली, लेकिन सीसीटीवी में दिखा की जिस कचरे की थैली की तलाश पुलिस कर रही है वह एक चूहे के कब्जे में है। दरअसल एक चूहा उस थैली में घुसकर उसमें रखे वडा पाव को खा रहा था और इधर-उधर घूम रहा था। पुलिस ने उस चूहे का पीछा किया, तब तक चूहा उस थैली को लेकर पास की गटर में घुस गया, पुलिस ने थैली को गटर के अंदर घुसकर निकाला जिसमे सोने के गहने पड़े मिले।

Read More मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज


Tags:

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली: 54,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंजूरी नई दिल्ली: 54,000 करोड़ के हथियारों की खरीद को मंजूरी
  केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण परिषद द्वारा 54,000 करोड़ रुपये मूल्य के हथियारों और प्रणालियों की खरीद को
नई दिल्ली : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए नया नोटिफिकेशन; 1 अप्रैल से भरना होगा फॉर्म
छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से करीब 20 दुकानें जलकर खाक 
मुंबई : साइबर सेल ने समय रैना को भेजा तीसरा समन
पवई की बहुमंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
महाराष्ट्र सरकार कोंकण रेलवे निगम लिमिटेड के भारतीय रेलवे में विलय को मंजूरी देगी
मुंबई : अब सरकार की नज़र अधिकारियों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया अकाउंट पर 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media