शीना बोरा हत्या मामले परमबीर ने ही दी थी मिसिंग की शिकायत करने की सलाह!

शीना बोरा हत्या मामले परमबीर ने ही दी थी मिसिंग की शिकायत करने की सलाह!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेनों का संचालन अवधि विस्तारित

मुंबई : शीना बोरा मामले की जानकारी उसी समय परमबीर सिंह को होने का खुलासा हुआ है। शीना के प्रेमी राहुल मुखर्जी ने सीबीआई विशेष कोर्ट को बताया है कि २०१२ में परमबीर कोकण रेंज के आईजी थे। सूत्रों की मानें तो राहुल ने न्यायाधीश एस. नाईक निंबालकर के समक्ष दिए अपने बयान में बताया कि २०१२ में परमबीर ने ही उसके मां के दोस्त के माध्यम से मिसिंग शिकायत करने की सलाह दी थी। अब इस नए खुलासे से जांच में नया मोड़ आ गया है।

Read More मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

इससे परमबीर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें कि इंद्राणी मुखर्जी के ड्राइवर श्यामवर राय को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में खार पुलिस ने २०१५ में गिरफ्तार किया था। राय ने अपने बयान में पुलिस को बताया था कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिलकर अपनी बेटी शीना की हत्या की है।

Read More कल्याण न्यायालय का बड़ा फैसला: डोंबिवली अस्पताल मारहाण मामले में शिवसेना नगरसेवक रमेश म्हात्रे को जमानत मिली

उसने पुलिस को बताया था कि २४ अप्रैल २०१२ को शीना बोरा की हत्या कर शव को रायगढ़ के एक जंगल में ठिकाने लगा दिया गया था। इस मामले में खार पुलिस ने इस मामले में इंद्राणी और उसके पति पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इंद्राणी कुछ दिन पहले ही साढ़े छह साल बाद जमानत पर रिहा हुई है।

Read More मुंबई: भूल जाइए दुबई और सिंगापुर, मुंबई का यह कोना बनने जा रहा है दुनिया का अगला सबसे आलीशान वाटरफ्रंट

शीना बोरा हत्या मामले की सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत में हो रही है। इस मामले में शीना के प्रेमी राहुल मुखर्जी के अहम गवाह होने के कारण बयान दर्ज करना जरूरी था । लेकिन पिछली सुनवाई के दौरान राहुल कोरोना संक्रमण के चलते अनुपस्थित था। अब राहुल ने अपना बयान कोर्ट के सामने दर्ज कराया है। राहुल ने अपने बयान में कहा है कि २०१२ के तत्कालीन आईजी परमबीर सिंह जानते थे कि शीना लापता है। उसने यह भी बताया है कि परमबीर सिंह उसके मां के दोस्त के दोस्त हैं।

राहुल ने कोर्ट को बताया कि परमबीर सिंह ने उस समय मुझे शीना के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भी कहा था। जब मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन गया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया था। लेकिन परमबीर सिंह ने उस समय शिकायत दर्ज कराने में कोई भी मदद नहीं की थी। अब इस मामले में परमबीर सिंह के बयान दर्ज करने के साथ ही मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश