संजय राउत का दावा महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असमर्थता से बेचैन भाजपा

संजय  राउत का दावा महाराष्ट्र में सरकार बनाने में असमर्थता से बेचैन भाजपा

मुंबई:भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उपजे राजनीतिक विवाद के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई करने के एक दिन बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा राज्य की सत्ता में नहीं लौट सकने के कारण बेचैन है

मुंबई में संवाददाताओं से बातचीत में राउत ने दावा किया कि भाजपा के अगले 25 वर्षों तक महाराष्ट्र में सत्ता में वापसी करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

Read More मुंबई: नगर निगम के स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) स्थापित करने का निर्देश 

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा से नाता तोड़ने वाली शिवसेना मौजूदा समय में राज्य में राकांपा और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा कर रही है।

Read More मुंबई: समुद्री सुरक्षा को प्राथमिकता; हाई-स्पीड गश्ती नौकाएं तैनात

राउत ने यह भी दावा किया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं पर बीते हफ्ते उन पर हमला करने का आरोप लगाने वाले पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने ‘खून बहने का नाटक करने के लिए टमाटर सॉस लगाया था।’

Read More ड्रग तस्कर ताहिर सलीम डोला को यूएई से लाने में सीबीआई सफल

शिवसेना नेता की यह टिप्पणी पूर्व सांसद सोमैया और मुंबई के भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के सोमवार को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मिलकर सोमैया पर हुए कथित हमले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग किए जाने के बाद आई है।

Read More मुंबई : एयर इंडिया की उड़ान की दुर्घटना एक "बहुत ही आश्चर्यजनक - पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री

राउत ने फडणवीस को उनके इस बयान के लिए भी आड़े हाथों लिया कि अगर हनुमान चालीसा का पाठ करना देशद्रोह है तो वह अपनी पार्टी के लोगों के साथ ऐसा करेंगे।

मुंबई पुलिस ने बीते शनिवार को उपनगरीय बांद्रा में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान करने के बाद निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।

राउत ने कहा, “फडणवीस लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने पर देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है। दूसरों के घरों के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ न करें। मंदिरों में करें। अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करके माहौल खराब करेंगे तो आप पर मुकदमा चलेगा।

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR
मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन कंपनियों...
मुंबई: शिवसेना (उबाठा) के पूर्व नेता सुधाकर बडगुजर और बबनराव घोलप भाजपा में शामिल  
मुंबई: तीन निदेशकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज 
मुंबई : ईओडब्ल्यू आईपीएस अधिकारी के पति पुरुषोत्तम चव्हाण की हिरासत मांगी
मुंबई : धारावी में नाले में औद्योगिक कचरा फेंके जाने पर अज्ञात के खिलाफ FIR
कोच्चि के बाद देश में दूसरे शहर मुंबई में वाटर मेट्रो चलाने की तैयारी; जाम में फंसने से मिलेगा छुटकारा
नवी मुंबई में अपने कैम्पस खोलने जा रहे हैं 5 बड़े अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media