today
Maharashtra 

विरार में आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में आज बाइक रैली...

विरार में आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में आज बाइक रैली... इंडिया-महाविकास आघाड़ी में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पक्ष की पालघर लोकसभा से उम्मीदवार भारती कामड़ी के प्रचार के लिए बुधवार, ८ मई को शाम ५ बजे से लेकर रात ८ बजे तक बाइक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता व युवासेनाप्रमुख आदित्य ठाकरे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
Read More...
Maharashtra 

लोकसभा चुनाव : कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट आज पता चलेगा...

लोकसभा चुनाव :  कितने चरणों में डाले जाएंगे वोट आज पता चलेगा... लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के व्‍यापक इंतजाम किए जाते हैं, ताकि किसी तरह की अप्र‍िय घटना न हो सके. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है. चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि वह 16 मार्च (शनिवार) दोपहर बाद तीन बजे लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान करने वाले हैं. लोकसभा की कुल 543 सीटों पर 6-7 चरणों में मतदान होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं, आपको बता दें कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरा हुआ था.
Read More...
Mumbai 

आज से अटल सेतु पर चलेगी बेस्ट बस...

आज से अटल सेतु पर चलेगी बेस्ट बस... बेस्ट बस शिवडी से न्हावाशेवा सागरी सेतु या 'अटल सेतु' तक चलेगी। वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और कोंकण भवन को जोड़ने वाली एक नई वातानुकूलित प्रीमियम बस सेवा, बस रूट संख्या S-145 शुरू की जाएगी। इसलिए BEST दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए फायदेमंद होगा।
Read More...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय समिति कीआज शाम 5 बजे बैठक...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की एक उच्चस्तरीय समिति कीआज शाम 5 बजे बैठक... सूत्रों ने यह भी बताया कि बैठक में कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों पर चर्चा होनी है। इससे पहले, कांग्रेस ने 8 मार्च को 39 लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई है। घोषित कुल 39 उम्मीदवारों में से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, छह छत्तीसगढ़ से और चार तेलंगाना से हैं। मेघालय से दो और नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक हैं।
Read More...

Advertisement