अनैतिक संबंध होने के शक में पत्नी के सिर पर वार किया पति ने

अनैतिक संबंध होने के शक में पत्नी के सिर पर वार किया पति ने

मुंबई:एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें पति ने अनैतिक संबंध होने के शक में पत्नी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी.

पनवेल तालुका के चिंचवाली गांव में एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने व्यभिचार के संदेह में अपनी पत्नी के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद पति पड़ोस के जंगल में भाग गया। इस संबंध में पनवेल तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।

Read More बोरीवली के Annex Mall में लगी आग, वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास मची अफरा-तफरी

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया, जो जंगल की ओर भाग रहा था। जब पति से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसने यह वारदात इसलिए की है क्योंकि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से अफेयर चल रहा था।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर ₹132.9 करोड़ की कोकीन जब्त, DRI ने दो बड़े ड्रग्स स्मगलिंग रैकेट का किया भंडाफोड़

पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल ने पुलिस उपायुक्त शिवराज पाटिल को बताया कि पति-पत्नी हमेशा चरित्र के संदेह को लेकर बहस करते थे और इसी तर्क के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या की.

Read More खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध

Tags: