हाई कोर्ट ने रद्द की याचिका , समीर वानखेड़े को डबल झटका

हाई कोर्ट ने रद्द की याचिका , समीर वानखेड़े को डबल झटका

मुंबईः के मुंबई जोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई की. इस दौरान कोर्ट नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि समीर वानखेड़े की ओर से एक दिन पहले दायर की गई याचिका को अदालत की मंजूरी के बिना सुनवाई के लिए कैसे सूचीबद्ध कर दिया गया. जस्टिस गौतम पटेल और न्यायमूर्ति माधव जामदार की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया और कहा कि यह कोई बेहद जरूरी मामला नहीं है.

वानखेड़े 2008 बैच के अधिकारी हैं और उन्होंने सोमवार को एक याचिका दायर की थी, जिसमें ठाणे आबकारी कलेक्टर के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत नवी मुंबई में वानखेड़े के रेस्तरां और बार में शराब परोसने के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया था. वानखेड़े ने रद्द किये गए लाइसेंस को बहाल करने का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की थी.

Read More मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, विदेशी हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार; 45 जिंदा कारतूस बरामद

जस्टिस पटेल ने कहा कि हमारे पास सोमवार को इस याचिका का उल्लेख नहीं किया गया था, तब आज इसे सूचीबद्ध कैसे किया गया?” वानखेड़े की वकील वीणा थडानी ने अदालत को बताया कि वह सोमवार को इस मामले का उल्लेख किए जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन कोर्ट के अधिकारियों ने कहा कि इसे मंगलवार को सूचीबद्ध किया जाएगा. इसके बाद पीठ ने अदालत के अधिकारियों को ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी.

Read More दादर में बेकाबू BEST बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर; एक की मौत

जस्टिस जामदार ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति याचिका दायर करता है और मामला कभी सुनवाई के लिए नहीं आता और जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति याचिका दायर करता है तो उसकी याचिका सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध कर दी जाती है. पीठ ने पूछा कि इसमें ऐसी क्या बेहद जरूरी बात थी? कौन सा आसमान टूट रहा था? इस मामले में प्रतिवादी एवं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की ओर से पेश हुए वकील फिरोज भरुचा ने याचिका की एक प्रति मांगी और उसका जवाब देने के लिए समय मांगा.

Read More मुंबई: कालिना-BKC लिंक रोड ब्लॉक करने पर निर्माण कंपनी के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज

भरुचा ने कहा कि मंत्री के विरुद्ध गलत आरोप लगाए गए हैं. अदालत ने कहा कि उक्त याचिका पर तत्काल सुनवाई नहीं होगी और बाद में इस पर सुनवाई की जाएगी. जस्टिस पटेल ने कहा कि केवल इसलिए कि आप दोनों वानखेड़े और मलिक के बीच मीडिया में वाकयुद्ध चल रहा है, हमें तत्काल सुनवाई करनी होगी? याचिका में वानखेड़े ने दावा किया है कि उन्होंने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की मुंबई इकाई के प्रमुख रहते हुए मलिक के रिश्तेदार को गिरफ्तार किया था, इसलिए उनके विरुद्ध बदले की भावना से कार्रवाई की गई है.

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान