बप्‍पी लहिरी का निधन उनकी उम्र करीब 70 वर्ष

बप्‍पी लहिरी का निधन उनकी उम्र करीब 70 वर्ष

मुंबई : गायक और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन हो गया है. मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्‍पी लहिरी ने अंतिम सांस ली. उनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी. बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था.

गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी. बीते दिनों ही संगीत की दुनिया का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और अब बप्पी लहरी को लेकर आ रही यह खबर इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं है.

Read More गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध संरचनाएं हटाई गईं, काम को मिली रफ्तार

अभी तक बप्पी लहरी के निधन की वजह सामने नहीं आ पाई है. बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था. इस खबर को सुनते ही बप्पी लहरी के फैन्स को गहरा सदमा लगा है और लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ था?

Read More दादर में बेकाबू BEST बस का कहर, कई वाहनों को मारी टक्कर; एक की मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान