मुंबई ‘अनलॉक’ करने के महापौर किशोरी पेडनेकर ने दिए संकेत

मुंबई ‘अनलॉक’ करने के महापौर किशोरी पेडनेकर ने दिए संकेत

मुंबई : में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट के मद्देनजर, शहर की महापौर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को संकेत दिया कि इस महीने के अंत तक महाराष्ट्र की राजधानी को ‘अनलॉक’ कर दिया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने सभी गतिविधियां बहाल करने की जरूरत को भी रेखांकित किया। महापौर के बयान से एक दिन पहले मुंबई में संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे जो कि 21 दिसंबर 2021 के बाद सामने आने वाले दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या थी।

Read More मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

अधिकारियों के अनुसार मुंबई में संक्रमण की दर घटकर 1.10 प्रतिशत रह गई है। पेडनेकर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक सप्ताह के भीतर मुंबई में सौ प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा।

Read More पनवेल महानगरपालिका का ‘लोकशाही दिन’: नागरिकों की शिकायतों का मौके पर समाधान, प्रशासन ने दिखाई तत्परता

बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी का हवाला देते हुए महापौर ने कहा कि इस महीने के अंत तक शहर को अनलॉक किया जा सकता है। पेडनेकर ने कहा, “सभी के लिए यह सुखद समाचार है। जितना जल्दी हो सके सब कुछ बहाल होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि लोगों को मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है।

Read More मुंबई के आजाद मैदान में दूसरे दिन भी नर्सों का प्रदर्शन, ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ आंदोलन तेज

Tags: