मुंबई के आरटीओ का नोटिस ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा

मुंबई के आरटीओ का नोटिस ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा

मुंबई के परिवहन विभाग ने ऐप आधारित बाइक-टैक्सी सेवा कंपनी रैपिडो को सेवा तत्काल बंद करने को कहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि राज्य सरकार ने अभी कंपनी को इस तरह के कारोबार की अनुमति नहीं दी है।

रैपिडो ने पिछले शुक्रवार को बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि अपने परिचालन के विस्तार के तहत वह अगले दो साल में दो लाख बाइक ड्राइवरों को जोड़ेगी। हालांकि, महाराष्ट्र के मोटर वाहन विभाग ने कहा है कि उसने कंपनी को इस सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है और यह ‘गैरकानूनी’ है।

राज्य के परिवहन आयुक्त अविनाश ढाकणे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अंधेरी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने कंपनी को नोटिस जारी किया है।’’सोमवार को जारी आरटीओ नोटिस में कहा गया है कि रैपिडो द्वारा शुरू की गई बाइक-टैक्सी सेवा ‘गैरकानूनी’ है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक इस तरह की टैक्सी सेवा के लिए अनुमति नहीं दी है।

Tags:

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल भरने से बचने के लिए अभिनेता ने CM शिंदे के काफिले का लिया सहारा... गिरफ्तार बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल भरने से बचने के लिए अभिनेता ने CM शिंदे के काफिले का लिया सहारा... गिरफ्तार
मुंबई में बांद्रा वर्ली ‘सी लिंक’ पर टोल चुकाने से बचने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के काफिले का कथित...
मराठवाडा की बीड लोकसभा सीट पंकजा मुंडे के लिए प्रतिष्ठा का रण...
नासिक में महिला ने छत से कूद कर कर ली आत्महत्या !
पालघर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार... 2 गिरफ्तार
पुणे में खानाखुना द्वारा दी गई गवाही बनी निर्णायक मोड़, आरोपी को सुनाई गई 10 साल की सजा
नवी मुंबई में एक साल में 9 हजार 373 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई
कैदियों को भी चिकित्सा उपचार का अधिकार है -  उच्च न्यायालय 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media