मुंबई : IAS अधिकारी की बेटी ने की खुदकुशी , मिला सुसाइट नोट

Mumbai: IAS officer's daughter commits suicide, suicide note found

मुंबई : IAS अधिकारी की बेटी ने की खुदकुशी , मिला सुसाइट नोट

Mumbai: दक्षिण मुंबई में मंत्रालय के निकट सोमवार तड़के Maharashtra कैडर के IASअधिकारी दंपति की 27 वर्षीय बेटी ने कथित तौर पर एक इमारत की 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कानून की पढ़ाई कर रही लिपि तड़के करीब चार बजे राज्य सचिवालय के निकट इमारत से कूद गई। अधिकारियों ने बताया कि उसे तुरंत जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह हरियाणा के 

सोनीपत से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी और पढ़ाई में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि उसकी मौत के लिए किसी को दोष न दिया जाए। अधिकारियों ने बताया कि कफ परेड थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। लिपि के पिता विकास रस्तोगी महाराष्ट्र उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रधान सचिव हैं जबकि मां राधिका रस्तोगी भी वरिष्ठ IASअधिकारी हैं और राज्य में सेवारत हैं। इससे पहले, 2017 में महाराष्ट्र कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा IASअधिकारियों मिलिंद और मनीषा म्हैसकर के 18 वर्षीय बेटे ने मुंबई में एक ऊंची इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।

Read More महाराष्ट्र में EVM गड़बड़ी का दावा FAKE, किसी भी चुनावी ड्यूटी में शामिल नहीं था बर्खास्त पुलिस अधिकारी

 

Read More मुंबई :अवैध इमारत को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए पालघर जिला कलेक्टर को निर्देश

Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय रूप से सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की एक सूची तैयार  नई दिल्ली : खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय रूप से सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की एक सूची तैयार 
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताओं के बीच एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम...
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी  वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में तलब; 9 मई को उपस्थित होने का अनुरोध 
मुंबई : संपत्ति विवाद को लेकर अपनी छोटी बहन की चाकू घोंपकर हत्या; 50 वर्षीय व्यक्ति  गिरफ्तार
ठाणे : 48 लाख रुपये से अधिक कीमत के 242 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार 
ठाणे:  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले आदिल शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की
भिवंडी :  निजी बस के फ्लाईओवर के खंभे से टकराने से लड़की की मौत; 10 लोग घायल
बुलढाणा : शिक्षकों ने की  घिनौनी हरकत; पूरे शहर में हड़कंप

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media