एकनाथ शिंदे- फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्रीपद

Cabinet expansion in Eknath Shinde- Devendra Fadnavis government...

एकनाथ शिंदे- फडणवीस सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, इन विधायकों को मिल सकता है मंत्रीपद

महाराष्ट्र की सियासत में फ़िलहाल एकनाथ शिंदे और बीजेपी के विधायक आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में अपना नंबर फिक्स करने के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं। हर कोई मंत्री बनना चाहता है। यह कहा जा रहा है कि 19 जून के पहले महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है।

पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना को लेकर अलग-अलग तारीखें सामने आ रही हैं। बीते रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की। इस बैठक को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें शिंदे सरकार के कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई। फिलहाल महाराष्ट्र की सियासत में इस बात की चर्चा है कि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) की वर्षगांठ से पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। बता दें कि आगामी 19 जून को शिवसेना की वर्षगांठ है। उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है...Cabinet expansion in Eknath Shinde- Devendra Fadnavis government...

कैबिनेट विस्तार में इस बात की संभावना है कि बीजेपी और एकनाथ शिंदे गुट के दस -दस विधायकों को मंत्रीपद मिल सकता है। बीजेपी के जिन विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। उनमें विदर्भ से संजय कुटे, मुंबई से योगेश सागर, किसन कठोरे, मनीषा चौधरी, रणधीर सावरकर, गणेश नाइक, पश्चिम महाराष्ट्र से माधुरी मिसल, मराठवाड़ा से मेघना बोर्डीकर, उत्तर महाराष्ट्र से जयकुमार रावल, देवयानी फरांडे के नाम चर्चा में हैं....Cabinet expansion in Eknath Shinde- Devendra Fadnavis government...

Read More महाराष्ट्र में आखिर कौन बनेगा मुख्यमंत्री? ...अब शिंदे भी बोले-'मैं सीएम रेस में नहीं'

जबकि एकनाथ शिंदे गुट में कोंकण से योगेश कदम, भरत गोगावले, विदर्भ से बच्चू कडू, संजय रायमुलकर, संजय गायकवाड, मराठवाड़ा से संजय शिरसाट, पश्चिम महाराष्ट्र से अनिल बाबर, प्रकाश आबिटकर, मुंबई से यामिनी जाधव और उत्तर महाराष्ट्र से चिमणराव पाटिल, सुहास कांदे को मंत्री पद मिल सकता है। मौजूदा समय में शिंदे-फडणवीस सरकार में एकनाथ शिंदे गुट और बीजेपी 20 मंत्री हैं। यह सभी कैबिनेट मंत्री हैं। विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या को ध्यान में रखते हुए 23 व्यक्तियों को मंत्री पद दिया जा सकता है।

Read More मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने की नीति आयोग की चाल - उद्धव ठाकरे

images (84)

Read More महाराष्ट्र में शरद पवार देंगे अघाड़ी को झटका - नारायन राणे

एकनाथ शिंदे की कैबिनेट में गाली देने और अभद्र व्यवहार करने वाले नेताओं को मंत्रीपद से दूर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार के काम को लोगों तक पहुंचाने के लिए और प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य कैबिनेट की तरह केंद्र सरकार में कैबिनेट का विस्तार होगा। इसमें शिंदे गुट के सांसदों को मंत्री पद का मौका दिया जाएगा।

Read More महाराष्ट्र : 'मशाल' तो बस घरों में आग लगाने का काम कर रही है - शिंदे

 

Today's Epaper

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर नई दिल्ली : मतदाता पलायन, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए वोट कर रहे हैं - तारिक अनवर
बीएमसी चुनाव 2025: लॉटरी से तय हुई एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण
नवी मुंबई में सुरक्षा कड़ी: यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान
मुंबई : ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर हुए हमले में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग; रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, सामूहिक अवकाश पर चले गए
मुंबई : निकाय चुनाव नज़दीक आते ही, राज्य भर में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन; ठेकेदारों का बकाया चुकाना शुरू
मुंबई : महाराष्ट्र की 53% से ज़्यादा ज़िला परिषदों ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित 50% आरक्षण की सीमा का उल्लंघन किया