बंबई उच्च न्यायालय ने मछुआरों के इस्तेमाल वाले श्मशान का पुनर्निर्माण करने का दिया आदेश...
Bombay High Court orders reconstruction of crematorium used by fishermen
बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी को मछुआरा समुदाय द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले श्मशान का एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने श्मशान के पुनर्निर्माण की लागत उस याचिकाकर्ता से वसूलने का आदेश दिया, जिसने दावा किया था कि इसे तटीय विनियमन क्षेत्र नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था।
मुंबई : बंबई उच्च न्यायालय ने मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी को मछुआरा समुदाय द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले श्मशान का एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण करने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ने श्मशान के पुनर्निर्माण की लागत उस याचिकाकर्ता से वसूलने का आदेश दिया, जिसने दावा किया था कि इसे तटीय विनियमन क्षेत्र नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था।
खंड पीठ ने बृहस्पतिवार को मुंबई निवासी चेतन व्यास की ओर से दाखिल उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मछुआरा समुदाय द्वारा एरंगल तट पर श्मशान के कथित अनधिकृत निर्माण को लेकर चिंता जताई गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि इस श्मशान को तटीय विनियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन कर बनाया गया था।
उच्च न्यायालय ने व्यास पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उससे निर्माण/मरम्मत की लागत वसूलने का आदेश भी दिया। खंड पीठ ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार और मुंबई उपनगरीय जिलाधिकारी संबंधित श्मशान का उसी स्थल पर एक महीने के भीतर पुनर्निर्माण/मरम्मत करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। उप-जिलाधिकारी इस पूरी प्रक्रिया को देखेंगे और अदालत को दस नवंबर को एक अनुपालन रिपोर्ट सौंपेंगे।”
Comment List