मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में बातचीत में व्यस्त, राज्य को अपंग करके छोड़ दिया - जयंत पाटील 

Chief Minister and Deputy Chief Minister busy in talks in Delhi, left the state crippled - Jayant Patil

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में बातचीत में व्यस्त, राज्य को अपंग करके छोड़ दिया - जयंत पाटील 

मुंबई : गुवाहाटी प्रवास और मंत्रिमंडल शपथ से लेकर अब तक जोड़ा जाए तो दो महीने हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में बातचीत में व्यस्त हैं। उन्होंने राज्य को अपंग करके छोड़ दिया है। ऐसा आरोप पूर्व जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील ने लगाया। एक सवाल का जवाब देते हुए जयंत पाटील ने शिंदे सरकार पर जमकर हमला बोला।

जयंत पाटील ने कहा कि राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार क्यों नहीं हो रहा है, इसका अर्थ यह है कि उनके बीच मतभेद हैं। जयंत पाटील ने यह भी कहा कि जो लोग अपनी प्रिय शिवसेना को छोड़कर गए हैं, वे वहां फल प्राप्ति तक शांत बैठेंगे, ऐसा नहीं दिखाई देता है। इस कारण उनमें मतभेद अधिक होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में आज गरीबों की समस्या सुलझने के बजाय बढ़ने लगी है। राज्य में बारिश की स्थिति गंभीर है, बाढ़ के कारण सामान्य नागरिक परेशान है। उस क्षेत्र में पालकमंत्री नहीं है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में राज्य में सिर्फ दो मंत्री हैं। ये दोनों मंत्री जनता की समस्या सुलझाने की जगह, अपनी समस्या को हल करने में अधिक समय बिता रहे हैं, ऐसी टिप्पणी जयंत पाटील ने की।

Today's E Newspaper

Join Us on Social Media

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Rokthok Lekhani Epaper

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

महाराष्ट्र के नागपुर में लगे भूकंप के हल्के झटके... रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता  महाराष्ट्र के नागपुर में लगे भूकंप के हल्के झटके... रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता 
महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5...
...अगर सावरकर का नाम लेने में शर्म आती है तो किस बात के शिवसेना अध्यक्ष हैं - अमित शाह
महाराष्ट्र के सांगली गांव में पानी बना चुनावी मुद्दा... 15 दिन में केवल एक पानी का टैंकर
मुंबई में मेट्रो 11 रूट के अलाइनमेंट में बदलाव... !
कुर्ला के भाभा अस्पताल में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड किये जायेंगे नियुक्त
अशांत होगा बॉम्बे का समुद्र, उठेंगी बड़ी लहरें... मौसम विभाग का 36 घंटे के लिए रेड अलर्ट
कांग्रेस और NCP महाराष्ट्र में कितनी जगहों पर जीतेंगी... पवार ने सीधे बताया आंकड़ा

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media