मुंबई के मानखुर्द में तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो लोग गिरफ्तार...

Two people arrested with three pistols and cartridges in Mankhurd, Mumbai.

मुंबई के मानखुर्द में तीन पिस्तौल एवं कारतूस के साथ दो लोग गिरफ्तार...

मुंबई : मुंबई में मानखुर्द उपनगरीय क्षेत्र के शिवाजी नगर में दो व्यक्तियों को तीन पिस्तौल एवं 14 कारतूस कथित रूप से रखने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात को ऑटोरिक्शा चालक हकीउल्लाह खान (33) और कपड़ा दुकानदार आरिफ सैयद (34) को धारवी से पकड़ा।

उन्होंने बताया कि सैयद को खेप देने के लिए खान रफीक नगर इलाके में पहुंचा था, उस समय दोनों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रास्ते जौनपुर से हथियार खरीदा करते थे और संदेह है कि उन्होंने कई बार यहां उनकी आपूर्ति की।

Read More  मुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन की मौत

शिवाजी नगर थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक नवनाथ काले ने कहा, ‘‘इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है, क्योंकि हम उन लोगों को पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें अतीत में आरोपियों ने हथियार पहुंचाए। दोनों को हथियार कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Read More मुंबई : रेल यात्रियों को झटका! मुंबई पुणे रूट की 12 ट्रेनें 24 जुलाई तक कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट- टाइमिंग में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

Read More मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत