महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अब तक ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था - सांसद सुप्रिया सुले 

Maharashtra CM was never insulted like this till now - MP Supriya Sule

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अब तक ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था - सांसद सुप्रिया सुले 

मुंबई : पुणे महानगरपालिका के समाज विकास विभाग के मार्फत महिला बचत गट की महिलाओं के लिए विभिन्न विषयों के शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने देश और राज्य की राजनीति पर जमकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लेकर मुझे चिंता हो रही है, उनके विरोध में साजिश चल रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का अब तक ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए उन्हें पत्र देकर पत्रकार परिषद में बोलने को कहा जाता है, यह मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने का यह प्रयत्न है, ऐसा सुप्रिया सुले ने कहा।

     शिंदे साहब के विरोध में बड़ी साजिश रची जा रही है। हम सभी को मिलकर उन्हें प्रोटेक्ट करने की आवश्यकता है, ऐसा भी सुप्रिया सुले ने कहा। दिल्ली के सामने महाराष्ट्र कभी झुकेगा नहीं, मुख्यमंत्री को पत्रकार परिषद में निर्देश देने, पत्र देकर बोलने सहित अन्य माध्यम से उन्हें नीचा दिखाने का काम उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं, ऐसा सुप्रिया सुले ने कहा। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तंज कसते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि एक विधायक वाले के पास १०५ विधायक वाले को जाना पड़ रहा है। इसी प्रकार केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि संसद परिसर में आंदोलन, प्रदर्शन, भूख हड़ताल आदि लोकशाही पद्धति से आंदोलन करने पर केंद्र सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। यह अतिशय दुर्भाग्यपूर्ण बात है। उन्होंने कहा कि कई शब्दों को असंसदीय बताकर उसके उच्चारण पर लोकसभा में प्रतिबंध लगा दिया गया है, अब आंदोलन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस प्रकार भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए मूलभूत अधिकार व स्वतंत्रता पर यह सरकार कुठाराघात कर रही है, ऐसा आरोप सुप्रिया सुले ने लगाया।

Read More मुंबई के मरीन ड्राइव पर एक 23 साल की लड़की ने समुद्र में लगाई छलांग...

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media