महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर….27 गांवों का संपर्क टूटा

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से कई नदियां उफान पर….27 गांवों का संपर्क टूटा

Rokthok Lekhani

Read More अगले महीने मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के खाते में 3 हजार रुपये का भुगतान

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के कई जिलों में हो रही मूसलाधार बारिश से कोंकण क्षेत्र में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। रायगढ़ व सिंधुदूर्ग जिले में नदियों का पानी ग्रामीण तथा शहरीय इलाकों तक पहुंच गया है। सिंधुदूर्ग जिले के कुडाल में जलस्तर बढ़ने से 27 गांवों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने अब तक 1500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाया है। कोंकण तथा मुंबई में एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवान राहत तथा सुरक्षा के काम में लगे हैं।

Read More स्पा के अंदर हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंगलवार सुबह मुख्य सचिव तथा जिलाधिकारियों को प्रभावित इलाकों में बारिश में फंसे लोगों तत्काल सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिर अथवा प्राथमिक स्कूलों में ठहराया जाए और उनके भोजन का इंतजाम किया जाए। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनडीआरएफ के 25 जवान रायगढ़,रत्नागिरी तथा सिंधुदूर्ग में राहत तथा बचाव कार्य में लगे हैं। निजी बचाव दल भी इन इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। एजेंसियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

Read More पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !

मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर सहित कोंकण के 12 जिलों में रेड अलर्ट तथा राज्य के अन्य 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार से शुरु मूसलाधार बारिश की वजह से रत्नागिरी जिले के राजापुर, लांजा, चिपलून, मंडनगढ़ और खेड़ इलाकों में निचले इलाके डूब गए हैं। मुंबई-गोवा हाइवे पर खेड़ में जगबुड़ी नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। यहां कालजी तथा वशिष्ठि नदी भी खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट कर दिया है।

Read More मुंबई के लिए येलो अलर्ट, ठाणे पालघर के लिए ऑरेंज और रायगड के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी

कोल्हापुर में पंचगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। एक रात में पंचगंगा का जलस्तर 7 फीट बढ़ गया है। मुंबई में सोमवार से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई के किंग सर्कल, धारावी, सायन सर्कल, गांधी मार्केट, लालबाग सहित मुंबई की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। मुंबई में एनडीआरएफ की 5 टीमें तैनात की गई हैं। मुंबई नगर निगम कर्मी पंप लगाकर पानी निकासी का काम कर रहे हैं।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

बोरिवली में बहुमंजिला इमारत में लगी आग... एक की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती बोरिवली में बहुमंजिला इमारत में लगी आग... एक की मौत, 3 अस्पताल में भर्ती
बोरिवली पूर्व इलाके के मगाथाने मेट्रो स्टेशन के पास बने कनकिया समर्पण टावर में आग लगी है। यह टावर रिहायशी...
पालघर के बोईसर रेलवे स्टेशन के पास हादसा... पटरी से उतरे मालगाड़ी के 4 डिब्बे
अजित पवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका... शरद पवार गुट में बाबाजानी दुर्रानी शामिल
महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय पांडे संजय पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव... फोन टैपिंग मामले में हुई थी गिरफ्तारी
मुंबई पुलिस ने शव पर गुदे टैटू की मदद से कैसे सुलझाई मर्डर मिस्ट्री...?
मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर
नवी मुंबई / तीन मंजिला इमारत ढह गई; मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media