मुंबईकरों को बीएमसी झटका 14 पर्सेंट तक प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी में…

मुंबईकरों को बीएमसी झटका 14 पर्सेंट तक प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की तैयारी में…

Rokthok Lekhani

Read More कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

मुंबई : कोरोना संकट से उबरने के बाद आर्थिक रूप से पटरी पर लौटने की कोशिश में लगे मुंबईकरों को बीएमसी झटका देने की तैयारी कर रही है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण दो साल तक राहत देने के बाद बीएमसी नई रेडी रेकनर दर से प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने की योजना बना रही है।

Read More दो लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में पिता गिरफ्तार

बीएमसी ने इसके लिए प्रपोजल तैयार कर लिया है, प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही नया बिल भेजना शुरू हो जाएगा। बढ़ा हुआ प्रॉपर्टी टैक्स अप्रैल 2022 से वसूला जाएगा। यदि टैक्स में सुधार किया जाता है तो यह 10 से 14 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। बता दें कि बीएमसी कमिश्नर आईएस चहल ने वर्ष 2022-23 के बजट में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने की घोषणा की थी।

Read More मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अजिंक्य नाइक; फडणवीस, ठाकरे और पवार का था समर्थन

बीएमसी के नियम के अनुसार हर 5 साल में प्रॉपर्टी टैक्स में सुधार किया जाता है। पिछली बार वर्ष 2015 में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया गया था। उस हिसाब से वर्ष 2020 में प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाया जाना था लेकिन मार्च 2020 में शुरू हुए कोरोना संकट के कारण टैक्स नहीं बढ़ाया गया। जून 2021 में रेडी रेकनर दर के अनुसार 14 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव बीएमसी प्रशासन ने स्थायी समिति में पेश किया था, लेकिन बीजेपी, कांग्रेस एवं सपा के भारी विरोध के कारण प्रस्ताव को वापस लेना पड़ा था।

Read More मुंबई नगर निगम के नियम अमान्य, रेलवे का बोर्ड हटाने से इनकार

प्रॉपर्टी टैक्स पर अगले कुछ दिनों में निर्णय लिए जाने की संभावना है। अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। टैक्स में वृद्धि नई रेडी रेकनर दर से होगी या किसी अन्य तरीके से, इसका पता जल्द चल जाएगा।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना संकट लगभग खत्म हो गया है। राज्य सरकार ने रेडी रेकनर बढ़ाया है, उसी आधार पर बीएमसी भी प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा सकती है। अधिकारी ने बताया कि कोलाबा से माहिम तक वर्ष 2015 में रेडी रेकनर दर प्रति वर्ग मीटर औसतन 2,37,600 रुपये था जो वर्ष 2022 में बढ़कर 3,27,810 रुपये हो गया। यानी इस दौरान इन एरिया में 90,210 रुपये दर बढ़ गई। इसी तरह घाटकोपर (कुर्ला से मुलुंड) जोन में वर्ष 2015 में रेडी रेकनर दर 99,100 रुपये प्रति वर्ग मीटर थी, जो वर्ष 2022 में बढ़कर 1,37,730 रुपये हो गई। यानी इस दौरान 38,630 रुपये की वृद्धि हुई है।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या ! पालघर में आश्रम की लड़की ने खुद को आग लगाकर की आत्महत्या !
पालघर जिले के जव्हार तालुक में देहरे (किरमिरा) आश्रम स्कूल की 17 वर्षीय लड़की ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या...
वसई: चलती एसटी का पहिया उतरने की घटना... सौभाग्य से जानमाल का नुकसान होने से बच गया
मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट... मौसम विभाग की चेतावनी !
11 के लिए 'पहली विशेष प्रवेश सूची' सोमवार, 5 अगस्त को सुबह 10 बजे ऑनलाइन की जाएगी जारी...
बीकेसी में एमटीएनएल-एलबीएस रूट एलिवेटेड रोड पर गड्ढे, ठेकेदार पर 50 लाख रुपये का जुर्माना...
महाराष्ट्र/ राज्य में एक लाख महिलाएं लापता... तलाश के लिए हाईकोर्ट में याचिका
कांदिवली के चारकोप इलाके में देखा गया सियार... बचाव दल को बुलाया गया

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media