BMC मुंबई की सड़कों पर चलाएगी और ज्यादा इलेक्ट्रिस बसें, शहरभर में चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए

BMC मुंबई की सड़कों पर चलाएगी और ज्यादा इलेक्ट्रिस बसें, शहरभर में चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : पर्यटकों की बस खाई में गिरी, 2 की मौत

मुंबई : मुंबई में भी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है. वहीं मुंबईकरों को ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने के प्रति उत्साहित करने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम ने शहरभर में 6 चार्जिंग स्टेशन भी सेटअप किए हैं. आगे जाकर इनकी संख्या 25 तक बढ़ाए जाने की योजना है. सिविक अधिकारियों ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल से पर्यावरण को वाहनों से निकलने वाली जहरीली गैसों से बचाया जा सकता है.

Read More मुंबई: इको-फ्रेंडली गणेशोत्सव की तैयारी, मुंबई मनपा ने बनाई मेगा रणनीति

इसके लिए नगर निगम बिजली से चलने वाली और बसों को चालू कर मिसाल कायम कर रहा है, बीएमसी के पर्यावरण विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर नगर आयुक्त को मंजूरी के लिए भेज दिया है. नागरिक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की सड़कों पर 9519 इलेक्ट्रॉनिक वाहन चल रहे हैं, इनमें से 5881 दोपहिया हैं, जबकि 3093 चार पहिया और 326 बसें हैं.इस बीच एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में ई-वाहनों की लाइफ ज्यादा होती है.

Read More जंतर-मंतर पर पत्रकारों पर हमला: मुंबई प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा, स्वतंत्र जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

बैटरी 3-5 साल तक चलती है, जबकि ई-वाहनों को फास्ट चार्जिंग का उपयोग करके एक घंटे के भीतर चार्ज किया जा सकता है. एक नियमित चार्ज में छह घंटे तक का समय लगेगा. चार पहिया वाहनों के लिए ड्राइविंग लागत INR 9 प्रति किमी है. इसके अलावा हाल ही में राज्य सरकार ने 2025 तक सभी राज्य राजमार्गों, बस स्टॉप और अन्य प्रमुख स्थानों पर 2375 ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की घोषणा की है. इनमें से 1500 अकेले मुंबई में स्थापित किए जाएंगे.

Read More मुंबई: नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष हमलावर, उद्धव ठाकरे करेंगे प्रदर्शन में शिरकत


Tags: