कुर्ला विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़… शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती, विधायक का पोस्टर फाड़ा

कुर्ला विधायक के ऑफिस में तोड़फोड़… शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती, विधायक का पोस्टर फाड़ा

trong>Rokthok Lekhani

Read More "मेरा शपथ ग्रहण तय था, लेकिन समय कम था" समीर भुजबल का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में सत्ता का संग्राम अब हिंसक रूप लेने लगा है। शुक्रवार को कुर्ला इलाके में शिवसेना विधायक मंगेश कुंडालकर के दफ्तर पर कुछ लोगों ने हमला किया है। उन्होंने मेन गेट पर तोड़फोड़ की है। उनके पोस्टर और नेम प्लेट तोड़ डाले।
इधर, अहमदनगर में भी बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती गई है। यहां उद्धव समर्थकों ने शिंदे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उन्हें गद्दार बताया।

Read More 'ऑपरेशन टाइगर': उद्धव ठाकरे को लगेगा बड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं 6 शिवसेना (UBT) सांसद

साकीनाका इलाके में भी बागी विधायक दिलीप लांडे के पोस्टर फाड़े गए हैं। लांडे गुरुवार को ही गुवाहाटी पहुंचे थे और शिंदे को अपना समर्थन दिया था। बागी विधायकों के समर्थकों का आरोप है कि तोड़फोड़ करने वाले ये लोग उद्धव ठाकरे के लोग हैं। तोड़फोड़ की घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया।

Read More मुंबई: एमएसआरटीसी का राजस्व बढ़ाने के लिए सरकार सख्त, अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम

इधर, चौथे दिन महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई आर-पार के मूड में आ गई है। मातोश्री में एक मीटिंग के दौरान शिवसेना चीफ उद्धव ने कहा कि ठाकरे का नाम लिए बिना ये लोग नहीं रह सकते हैं। कभी शिवसेना के लिए मरने की बात कहते थे, अब पार्टी तोड़ना चाहते हैं। मैंने CM हाउस छोड़ा है, मुख्यमंत्री का पद नहीं। वहीं गुवाहाटी से मुंबई के लिए निकले बागी नेता एकनाथ शिंदे शहर में 3 घंटे घूमने के बाद वापस होटल लौट आए हैं।

Read More वेस्टर्न रेलवे अपडेट: उधवाड़ा-पारडी के बीच बैंक स्लाइड से मुंबई-सूरत रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द व डायवर्ट

शिंदे गुट के 2 निर्दलीय विधायक महेश बलदी और विनोद अग्रवाल ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए नोटिस दिया है। नरहरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिना सलाह लिए अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया।
सूत्रों के मुताबिक शिंदे मुंबई आकर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल से मुलाकात कर सकते हैं। शिंदे विधायकों के समर्थन वाला लेटर भी जिरवाल को सौंप सकते हैं।

उद्धव सरकार ने बागी 40 विधायकों के PSO (निजी सचिव अधिकारी, कमांडो और कांस्टेबल) के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया है।
शिवसेना ने 4 और विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजी है। शिवसेना ने गुरुवार को 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी पहले ही लिख चुकी है। शिवसेना की लीगल टीम भी विधानसभा पहुंची है।

शिवसेना के विधायकों का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप को जॉइन करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह खबर आई है कि मुंबई से दो और शिवसेना विधायक दिलीप लांडे और भास्कर जाधव गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं।
महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने एकनाथ शिंदे को हटाकर अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता माहिम की समाज सेविका अंजलि बिलिमोरिया ने मोरी रोड और माहिम कॉजवे पर बाइक चालकों की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग पर जताई गंभीर चिंता
मकोका (MCOCA) मामले में 3 साल से फरार हथियार सप्लायर गिरफ्तार: मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता
मुंबई में कालाचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान वांटेड आरोपी पिस्टल और 6 कारतूसों के साथ गिरफ्तार
हाई-प्रोफाइल प्रॉपर्टी धोखाधड़ी और जालसाजी मामला: मुंबई कोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद अख्तर रिजवी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
नीट (NEET) विरोध प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने और दंडात्मक कार्रवाई पर रोक का निर्देश
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: आरबीआई लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद (Winding Up) करने का निर्देश