मुंबई में 387 जर्जर इमारतें… मानसून के समय घट सकती दुर्घटना…

मुंबई में 387 जर्जर इमारतें… मानसून के समय घट सकती दुर्घटना…

trong>Rokthok Lekhani

Read More अंग्रेजों के जमाने में बना सायन आरओबी पुनर्निर्माण के लिए 1 अगस्त से बंद

मुंबई : मुंबई में 387 जर्जर इमारतें है। इन इमारतों को सी 1 कटेगरी की इमारत कहा जाता है। इन जर्जर इमारतों में मनपा की खुद की 66 इमारतें है। मनपा 66 इमारतों में 6 मार्केट है जबकि 5 स्कूल की इमारत है। इन जर्जर इमारतों को समय रहते नही तोड़ा गया तो मानसून के समय दुर्घटना घट सकती है। उल्लेखनीय है मुंबई में अभी तक मानसून आने के बावजूद बारिश नही हो रही है। बारिश नहीं होने से तालाब सूखे होते जा रहे है। जिसका नुकसान मुंबई की जनता को हो सकता है।

Read More अंडर ग्राउंड एक्वा मेट्रो लाइन सर्विस की शुरुआत

पानी की समस्या झेलनी पड़ सकती है। मामूली बारिश के दौरान ही मुंबई में दीवार गिरने और समुद्र में डूबने जैसी घटनाएं होने लगी है। दुर्घटनाओं में जानमाल का नुकसान होने लगा है। मुंबई में 387 जर्जर इमारतें भी खड़ी है। जो कि मानसून के दौरान परेशानी खड़ी सकती है। सबसे बड़ी चौकाने वाली बात है कि मुंबई में कुल जर्जर 387 इमारतों में 66 इमारत मनपा की खुद की है। मनपा जर्जर इमारतों को तोड़ने की नोटिस देती है। जर्जर इमारतों को खाली नही करने पर मनपा पानी और बिजली का कनेक्शन काट देती है। इमारतों को ख़ाली करने के बाद तोड़क कार्रवाई की जाती हैं। मनपा की इमारतें अभी तक जस की तस खड़ी है।

Read More स्पा के अंदर हिस्ट्रीशीटर की नृशंस हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार

मनपा अपनी इमारतों को नही तोड़ पा रही है जबकि प्राइवेट इमारतों को तोड़ने को लेकर कोई ठोस उपाय नहीं कर पा रही है। इन जर्जर इमारतों को समय रहते नही तोड़ा गया तो दुर्घटना घटने पर बड़ा नुकसान हो सकता है। मुंबई में जर्जर इमारते 30 से अधिक पुरानी है । जिनकी स्ट्रक्चर ऑडिट कर इमारतों को जर्जर घोषित किया गया है।मुंबई में मई महीने तक 337 इमारतें थी जो कि बढ़कर 387 हो गई है।

Read More ठाणे में फर्जी दस्तावेज बनवाकर पाकिस्तानी वीजा हासिल करनेवाली महिला गिरफ्तार... एक बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

स्कूल को तोड़ने के लिए मनपा की कार्रवाई शुरू। मनपा के स्कूल विभाग ने अपने 5 स्कूल इमारत को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की है। मनपा ने माहिम स्थित मोरी रोड की मनपा स्कूल को 3 महीने के बाद तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है जिसके लिए निविदा निकाल कर तोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। मनपा ने जर्जर इमारतों के दुर्घटना होने पर मनपा के आपातकालीन कक्ष के 1916 / 22694725/22694727 इन फोन नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है ।


Tags:

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन में स्टंट करना युवक को पड़ा भारी... गंवाए एक हाथ और पैर
खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए। एक अधिकारी ने...
नवी मुंबई / तीन मंजिला इमारत ढह गई; मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका
गढ़चिरौली / मुखबिर के आरोप में पूर्व नक्सली की हत्या, नक्सलियों ने देर रात हमला कर घटना को दिया अंजाम
मुंबई / अंजलि बिरला के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक कंटेंट पोस्ट; आठ लोग तलब 
मुंबई / उद्धव ठाकरे को 64वें जन्मदिन पर 27000 हीरों की कारीगरी से बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भेंट
मुंबई / विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका; पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे उद्धव ठाकरे गुट में शामिल
मुंबई /  सीट बंटवारे को लेकर दो विशेष समितियों का गठन

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media