मुंबई में 2,000 के पार कोरोना केस…बीएमसी ने कहा-मॉनसून वाली बीमारियों से भी रहें सतर्क

मुंबई में 2,000 के पार कोरोना केस…बीएमसी ने कहा-मॉनसून वाली बीमारियों से भी रहें सतर्क

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: बड़ी ड्रग्स कार्रवाई: 3.75 करोड़ की हेरोइन जब्त, 20 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। बुधवार को मुंबई में 2,293 कोरोना के नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि केस बढ़ने का मतलब है, हमें अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि 96 फीसदी मरीज बिना लक्षण वाले हैं, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने की आवश्यकता नहीं है। बता दें कि बुधवार को 1,764 मरीज ठीक होकर घर भी गए।

Read More मुंबई:  612 ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन मिलने से मचा हड़कंप, एफडीए ने की कार्रवाई

रिकवरी रेट अब भी मुंबई में 97 फीसदी है। मॉनसून मुंबई में आ गया है, ऐसे में मौसमी बीमारियों से भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। बीएमसी स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को मिले 2,293 कोरोना मरीजों में से सिर्फ 84 को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इनमें से सिर्फ 11 मरीजों को ऑक्सिजन की आवश्यकता पड़ी है। मुंबई के पॉश इलाकों में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज मिल रहे हैं, यह बीएमसी के लिए चिंता का विषय है।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से छिपाकर लाई गई 2.5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड के साथ युवक गिरफ्तार

बीएमसी हेल्थ विभाग के अनुसार, मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन सीरियस मरीजों की संख्या काफी कम है। मुंबई में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए 24,861 बेड तैयार रखे गए हैं, जिनमें से सिर्फ 516 बेड पर मरीज एडमिट हैं। हालांकि, पॉजिटिविटी रेट चिंता का विषय है। 17,139 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया था।

Read More  मुंबई, जिसकी हवा में कभी समंदर की नमकीन ताजगी और सपनों की महक हुआ करती थी, आज बीमारियों का शहर!

एक दिन में पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी से अधिक था। बीएमसी लगातार हाई रिस्क कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का दायरा बढ़ा रही है। बुधवार को 11,731 हाई रिस्क कॉन्टैक्ट की गई। मुंबई में रिकवरी रेट अब भी 97 प्रतिशत है, जो राहत की बात है। हालांकि, ओवरआल पॉजिटिविटी रेट 0.155 प्रतिशत है, इसमें लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं, डबलिंग रेट घटकर 438 दिन रह गया है। बीएमसी कोरोना रोकने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट के साथ वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है।

पात्र लोगों को बड़े पैमाने पर बूस्टर डोज देने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एक तरफ पिछले कुछ दिन से कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वहीं ठाणे शहर में कोरोना के नए बीए 5 वेरिएंट के दो मरीज मिले हैं। इनकी उम्र 25 और 32 हैं। दोनों 28 मई से 30 मई के बीच संक्रमित हुए थे। दोनों घर में क्वारंटीन थे और ठीक चुके हैं। मनपा इनके संपर्क में आए लोगों की खोज कर रही है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त अमरावती में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 214 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ कुख्यात तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख से अधिक का माल जब्त
1993 मुंबई ब्लास्ट केस: अबू सालेम की समय पूर्व रिहाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद AAP का E20 फ्यूल पर ध्यान: 1 अगस्त को राष्ट्रीय टाउनहॉल का ऐलान
बॉम्बे हाई कोर्ट की नितिन गडकरी को इजाजत: डीपफेक और E20 फ्यूल पोस्ट्स को लेकर मेटा, गूगल व एक्स पर केस कर सकेंगे
मुंबई : आवास की आस लगाए बैठे हैं करीब डेढ़ लाख मिल कामगार 
मुंबई : कॉमेडियन रौनक रजानी का आरोप, मुंबई में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मी ने पत्नी को मारी लात, फ्रैक्चर हुई पसली