मुंबई में फर्जी स्कूलों की भरमार, बीएमसी ने 269 अवैध स्कूलों की जारी की लिस्ट…

मुंबई में फर्जी स्कूलों की भरमार, बीएमसी ने 269 अवैध स्कूलों की जारी की लिस्ट…

Rokthok Lekhani

Read More आज रात मुंबई के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, शुक्र और बृहस्पति की दुर्लभ युति पर रहेगी सबकी नजर

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में फर्जी स्कूलों की भरमार हो गई है, BMC ने करीब 269 इंग्लिश मीडियम स्कूलों को अवैध घोषित कर एक लंबी लिस्ट जारी की है. साथ ही बीएमसी का शिक्षा विभाग अभिभावकों से अपील कर रहा है कि इन स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन न कराएं वर्ना उनका भविष्य खराब हो जाएगा.

Read More कांदिवली में BEST बस ने 2 पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इतने अधिक अवैध स्कूलों की संख्या चिंता का विषय है. स्कूल चलाने वाले शिक्षा के नाम पर अपने फायदे के लिए बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एबीपी न्यूज ने मुंबई के कुछ अवैध स्कूलों में जाकर पूरे मामले की पड़ताल की है.
मुंबई के घाटकोपर इलाके के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को बीएमसी की तरफ से सिर्फ पांचवी क्लास तक की मान्यता प्राप्त है लेकिन यहां पर छठवीं, सातवीं और आठवीं क्लास में भी शिक्षा दी जा रही है.

Read More ऐरोली–कलवा रेल कॉरिडोर का 45% काम पूरा, 436 परिवारों के पुनर्वास में अटका प्रोजेक्ट

नए बच्चों के एडमिशन कराए रहे हैं और उनकी नई किताबें भी मंगाई गई हैं. इस स्कूल के प्रशासन से भी एबीपी न्यूज ने बात करने की कोशिश की लेकिन कोई कैमरे पर बात करने के लिए सामने नहीं आया. मुंबई के इन अवैध स्कूलों की जानकारी के बाद, अब अभिभावकों ने भी सरकार और स्कूल प्रशासन से सवाल करने शुरू कर दिए हैं कि आखिर बीएमसी बच्चों के पैरेंट्स तक सही तरीके से जानकारी क्यों नही पहुंचा पा रही है.

Read More ​'ऑपरेशन टाइगर': दिल्ली में शिंदे से मिले उद्धव गुट के 6 सांसद! फूट के डर से अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र

साथ ही स्कूल प्रशासन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों कर रहे हा.बीएमसी शिक्षा अधिकारियों के मुताबिक मुंबई के इन सभी अवैध स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वह अभिभावकों से अपील भी कर रहे हैं कि वह इन स्कूलों में अपने बच्चों का एडमिशन ना कराएं. इन बच्चों के लिए बीएमसी के सभी सरकारी स्कूलों के दरवाजे खुले हैं.

इन अवैध स्कूलों की लिस्ट जारी होने के बाद अब बीएमसी के शिक्षा विभाग पर भी उठने लगे हैं. बीएमसी स्टैंडिंग कमेटी में विपक्ष के नेता रवि राजा ने पूछा है कि आखिर स्कूल खुलने से पहले ही बीएमसी की तरफ से यह लिस्ट क्यों निकाली जाती है. अभिभावकों को समय रहते शिक्षा विभाग सूचना क्यों नही देते ताकि अभिभावक अलर्ट हो सके. यह बीएमसी की बहुत बड़ी लापरवाही है और बच्चों के भविष्य के साथ बीएमसी का शिक्षा विभाग खुद ही खिलवाड़ कर रहा है, ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

किसी भी स्कूल के सामने इंग्लिश मीडियम वाला बोर्ड और उसके तामझाम को देखकर अभिभावक को लगता है कि वह अपने बच्चे को एक अच्छे स्कूल में शिक्षा के लिए भेजने जा रहा है, उसे यह यकीन हो जाता है कि स्कूल खुला है तो मान्यता प्राप्त भी होगा लेकिन मुंबई जैसे शहर में बीएमसी की तरफ से जारी अवैध स्कूलों की इस लिस्ट ने तमाम अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला माहिम में मोबाइल फोन को लेकर खूनी संघर्ष: मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला
भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक कदम: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का 120 kmph की रफ्तार पर सफल ट्रायल, जल्द शुरू होगी यात्री सेवा
राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'
महा टीईटी 2026 स्थगित: कथित पेपर लीक के बाद परीक्षा परिषद का बड़ा फैसला, MSCE ने जारी किया आधिकारिक नोटिस
नवी मुंबई पुलिस की बड़ी पहल: यादव नगर और महापे में खुलीं दो नई आधुनिक पुलिस चौकियां, कम समय में मिलेगी सुरक्षा
मुंबई: अक्सा बीच पर 17 वर्षीय किशोर के डूबने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी